PHOTOS: रामनगरी में ऐसे मनेगी 7092वीं दिवाली, बनेंगे कई रिकॉर्ड; यहां देखें झलकियां
अयोध्या। भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या समेत दुनियाभर में बुधवार, 7 नवंबर को 7092 वीं दिवाली मनाई जाएगी। इस अवसर पर अयोध्यावासियों ने इस बार भी कुछ ऐसी ही तैयारियां की हैं, जैसे त्रेता युग में लंका विजय के बाद प्रभु श्रीराम के अयोध्या आगमन पर भव्य उत्सव मना था। देश में सबसे बड़ा दीपोत्सव अयोध्या में ही रहे, इसके लिए राज्य एवं केंद्र सरकार के साथ ही विदेशी राष्ट्राधिकारी भी शरीक हो रहे हैं। प्रभु श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण स्वरूपों की अगुवाई के लिए वैसे तो पूरा अयोध्या सज-धजकर तैयार है, मगर कुछ रिकॉर्ड्स का बनना इस बार यादगार होगा।

पहली बार, आतिशबाजी के बीच 3.20 लाख द्वीपों का प्रज्जवलन
संवाददाताओं के अनुसार, विदेशी कलाकारों द्वारा रंगारंग प्रस्तुति के अलावा यहां पहली बार, आतिशबाजी के बीच 3.20 लाख दियों को एक साथ प्रज्ज्वलित कर रिकॉर्ड बनेगा। अयोध्या में कई स्थानों पर दीपोत्सव का शुभारंभ राम की लीलाओं पर आधारित झाकियों को निकाल कर किया जा रहा है। गली-मुहल्लों में देश के विभिन्न हिस्सों की महिलाएं व कलाकार झांकियों में पहुंचे हैं।

पुष्पक विमान से अयोध्या पहुंचेंगे राम
जिस तरह से प्रभु श्रीराम रावण वध के बाद पुष्पक विमान से अयोध्या पहुंचे थे, कुछ वैसी ही कोशिश कलयुग में भी कलाकार कर दिखाएंगे। आधुनिक हेलिकॉप्टर को पुष्पक विमान का रूप देकर उस पर राम, सीता और लक्ष्मण स्वरुप उतरेंगे। उनकी अगवानी यूपी व बिहार के राज्यपाल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला किमजोंग सुक करेंगी।

7092 साल पहले मनी थी दिवाली
शास्त्रगणना के अनुसार, यह दिवाली 7092 वीं है। जब श्रीराम लंका से अयोध्या लौटे तब इस सफर में उन्हें करीब 24 दिन लगे थे। जब वह अयोध्या पहुंचे तो सरयू नदी पर अयोध्यावासियों का जमावड़ा लगा हुआ था। इस बार भी सरयू तट पर लेजर लाइट शो के जरिए ऐसे दृश्य प्रदर्शित करने की कोशिश की गई है।

यह भी है अयोध्या की दिवाली में खास:
अयोध्या में इस बार 3-D स्टाइरोफोम की 30 फीट की मूर्ति, जटायु, वानर सेना, पुष्पक विमान और भगवान राम की 20 फीट की चरणपादुकाओं की कलाकृतियां सरयू पुल पर प्रदर्शित की जाएंगी। अंतरराष्ट्रीय स्तर का वॉटर प्रॉजेक्शन शो 3 से शुरू होकर 9 नवंबर तक जारी रहेगा। इसकी कई तस्वीरें सामने आई हैं।

एक घंटा आतिशबाजी के लिए
दीवाली वाले दिन रामनगरी में एक घंटे आतिशबाजी भी होगी। वहीं, राज्य सरकार की कोशिश सरयू के तट पर सबसे ज्यादा दीये जलाने की है। इसकी एक तस्वीर भी आई है।

अयोध्या की दिवाली: लाइव अपडेट्स..
- छोटी दिवाली के दिन अयोध्या के राम कथा पार्क में बड़े-बड़े नेता और कलाकार पहुंच रहे हैं। केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह, उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री, साउथ कोरियन फर्स्ट लेडी, मुख्यमंत्री योगी और राज्यपाल वहीं मौजूद हैं। यहां त्रेता की तर्ज पर भगवान राम का राज्याभिषेक होने जा रहा है।

विभिन्न हिस्सों की महिलाएं व कलाकार झांकियों में
कई स्थानों पर दीपोत्सव का शुभारंभ राम की लीलाओं पर आधारित झाकियों को निकाल कर किया जा रहा है। गली-मुहल्लों में देश के विभिन्न हिस्सों की महिलाएं व कलाकार झांकियों में पहुंचे हैं। नगर के एक हिस्से में रंगोली बनाती सिपाही।

दीप-प्रज्जवलन से पहले
दीप-प्रज्जवलन से पहले यूपी के सीएम कई स्थानीय नेताओं एवं कोरियाई राष्ट्रपति की पत्नी से चर्चा करते दिखे। योगी का कहना है कि ये दिवाली पहली सभी दिवालियों से खास रहेगी

विद्यार्थियों का भी लगा तांता
अवध विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजों के विद्यार्थी भी अयोध्या में बड़ी संख्या में पहुंचे हैं। बच्चों का कहना है कि अयोध्या में इस बार की दिवाली सबसे शानदार मन रही है। रामायण थीम पर रंगारंग रंगोलियां भी मन मोह रही हैं।

अयोध्या में सरयू नदी के पास का दृश्य
दीपोत्सव की पूर्व संध्या पर रामनगरी का ये दृश्य दुनियाभर में चर्चित रहा। त्रेतायुग में भगवान राम यहीं पुष्पक विमान से उतरे थे।
अयोध्या की दिवाली के ये दृश्य भी इस बार देखने को मिले हैं। मान्याताएं हैं कि यहां धरती के सबसे पुराने त्योहार धनतेरस, रूप चौदस, दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज ही हैं। हालांकि, समय के साथ कई परंपराएं जुड़ती गईं और यह पर्व से त्योहार और त्योहार से उत्सव की संस्कृति में बदल गया।
ये भी पढ़ें: अयोध्या में मन रही दुनिया की सबसे खास दिवाली, 3.35 लाख दीये की रोशनी में नहाई राम की नगरी
-
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी -
विराट ने मांगा प्राइवेट जेट? क्या RCB के हर मैच के बाद जाएंगे वापस लंदन? खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Ram Navami 2026 kab hai: 26 या 27 मार्च, राम नवमी कब है? जानें सही तिथि












Click it and Unblock the Notifications