यूपी वालों के लिए खुशखबरी: दिवाली पर इस बार नहीं जाएगी बिजली, सरकार ने किए ये इंतजाम
लखनऊ। दिवाली से पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने बिजली आपूर्ति को लेकर खुशखबरी दे दी है। इस बार त्यौहार पर पूरे राज्य में सबको बिना किसी कटौती बिजली मिलेगी। पावर कॉर्पोरेशन ने अतिरिक्त बिजली के लिए आॅडर्स दिए हैं। अंदाजा है कि बिजली की मांग दिवाली पर 15000-16000 मेगावाट रहेगी।

योगी के निर्देश पर हुईं तैयारी
स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर के अधिकारियों ने कहा कि दिवाली पर प्रदेश में बिजली की मांग करीब 16,500 मेगावाट रहने का अनुमान है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पावर कॉर्पोरेशन ने तैयारी की हैं।

सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे
आलोक कुमार ने ये भी बताया कि धनतेरस व दिवाली के दौरान लगभग 1000 मेगावाट अतिरिक्त बिजली केंद्र के दीप बिडिंग पोर्टल के जरिए भी दी जाएगी। पावर कॉर्पोरेशन, उत्पादन निगम, पावर मैनेजमेंट सेल, ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन, एसएलडीसी और पावर परचेज से जुड़े अफसरों की मीटिंग हुई है, जहां बिजली आपूर्ति के लिए सभी जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए गए।

Click it and Unblock the Notifications