Diverted Trains List:गुवाहाटी-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस सहित बदला कई ट्रेनों का मार्ग, देखें लिस्‍ट

Diverted Trains List Latest News Indian Railway: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुये क्षमता विस्तार हेतु अनेक प्रभावी कदम उठाये गये हैं। अभी तक कुसुम्ही से देवरिया सदर एवं डोमिनगढ़-बस्ती-गोविन्दनगर रेल खण्डों पर ऑटोमेटिक सिगनलिंग पर टेªनों का संचालन किया जा रहा है। इसी क्रम में छपरा से बाराबंकी के मध्य ऑटोमेटिक सिगनलिंग सिस्टम लगाने का कार्य चल रहा है। इसको आगे बढ़ाते हुये गोरखपुर-गोण्डा रेल खण्ड पर स्थित गोविन्दनगर-टिनिच-गौर-बभनान (24.64 किमी.) के मध्य ऑटोमेटिक सिगनलिंग के कमीशन हेतु नान इण्टरलॉक कार्य किये जाने के कारण 18 अगस्त,2025 को ब्लाक दिये जाने के फलस्वरूप गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन निम्नवत किया जायेगा तथा कुछ गाड़ियों का बभनान/गौर/गोविन्दनगर/टिनिच स्टेशनों पर अस्थाई रूप से ठहराव नही दिया जायेगा।

मार्ग परिवर्तन-

- छपरा से 18 अगस्त,2025 को चलने वाली 15109 छपरा-मथुरा जं0 एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग गोरखपुर-बस्ती-गोण्डा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-बढ़नी-गोण्डा के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव खलीलाबाद, बस्ती, बभनान, मसकनवा एवं मनकापुर स्टेशनों पर नहीं होगा।
- दरभंगा से 18 अगस्त,2025 को चलने वाली 12565 दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग गोरखपुर-बस्ती-गोण्डा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-बढ़नी-गोण्डा के रास्ते चलाई जायेगी।
- मुजफ्फरपुर से 18 एवं 19 अगस्त,2025 को चलने वाली 12557 मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग गोरखपुर-बस्ती-गोण्डा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर- बढ़नी-गोण्डा के रास्ते चलाई जायेगी।

train

- गुवाहाटी से 17 अगस्त,2025 को चलने वाली 15655 गुवाहाटी-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग गोरखपुर-बस्ती-गोण्डा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-बढ़नी-गोण्डा के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव खलीलाबाद एवं बस्ती स्टेशनों पर नहीं होगा।
- जयनगर से 18 अगस्त,2025 को चलने वाली 14673 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग गोरखपुर-बस्ती-गोण्डा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-बढ़नी-गोण्डा के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव खलीलाबाद, बस्ती, बभनान, मनकापुर स्टेशनों पर नहीं होगा।
- दरभंगा से 18 एवं 19 अगस्त,2025 को चलने वाली 02569 दरभंगा-नई दिल्ली विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग गोरखपुर-बस्ती-गोण्डा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-बढ़नी-गोण्डा के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव बस्ती स्टेशन पर नहीं होगा।

- बरौनी से 18 एवं 19 अगस्त,2025 को चलने वाली 02563 बरौनी-नई दिल्ली विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग गोरखपुर-बस्ती-गोण्डा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-बढ़नी-गोण्डा के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव बस्ती स्टेशन पर नहीं होगा।
- भागलपुर से 18 अगस्त,2025 को चलने वाली 09412 भागलपुर-गांधीधाम विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग गोरखपुर-बस्ती-गोण्डा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-बढ़नी-गोण्डा के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव बस्ती स्टेशन पर नहीं होगा।
- लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 17 एवं 18 अगस्त,2025 को चलने वाली 20103 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-आजमगढ़ एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग गोण्डा-बस्ती-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोण्डा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव मसकनवा, बभनान, बस्ती एवं खलीलाबाद स्टेशन पर नहीं होगा।
- काठगोदाम से 18 अगस्त,2025 को चलने वाली 13020 काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग गोण्डा-बस्ती-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोण्डा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव मनकापुर, बभनान, बस्ती एवं खलीलाबाद स्टेशन पर नहीं होगा।
- गोमतीनगर से 18 अगस्त,2025 को चलने वाली 15078 गोमतीनगर-कामाख्या एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग गोण्डा-बस्ती-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोण्डा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव बस्ती स्टेशन पर नहीं होगा।
- आनन्द विहार टर्मिनस से 18 अगस्त,2025 को चलने वाली 12558 आनन्द विहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग गोण्डा-बस्ती-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोण्डा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलाई जायेगी।
- आनन्द विहार टर्मिनस से 18 अगस्त,2025 को चलने वाली 15274 आनन्द विहार टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग गोण्डा-बस्ती-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोण्डा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव मनकापुर, मसकनवा, बभनान, गौर, बस्ती एवं खलीलाबाद स्टेशनों पर नहीं होगा।
- मथुरा जं0 से 18 अगस्त,2025 को चलने वाली 15110 मथुरा जं0-छपरा एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग गोण्डा-बस्ती-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोण्डा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव मनकापुर, मसकनवा, बभनान, बस्ती एवं खलीलाबाद स्टेशनों पर नहीं होगा।
- अमृतसर से 18 अगस्त,2025 को चलने वाली 15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग गोण्डा-बस्ती-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोण्डा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव बस्ती स्टेशन पर नहीं होगा।

शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन-

- प्रयागराज संगम से 18 एवं 19 अगस्त,2025 को चलने वाली 14231 प्रयागराज संगम-बस्ती एक्सप्रेस बस्ती के स्थान पर मनकापुर में यात्रा समाप्त करेगी । यह गाड़ी मनकापुर से बस्ती के मध्य निरस्त रहेगी।
- बस्ती से 18 एवं 19 अगस्त,2025 को चलने वाली 14232 बस्ती-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस बस्ती के स्थान पर मनकापुर से चलाई जायेगी । यह गाड़ी बस्ती से मनकापुर के मध्य निरस्त रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+