पुलिस ने दफना दी लाश, पत्नी की शिकायत पर डीएम ने खुदवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

बहराइच। यूपी के बहराइच जिले के मोतीपुर इलाके में 20 दिनों पहले एक युवक के गुमशुदा होने की खबर सामने आई थी। 30 वर्षीय बाबू को नौ जून की सुबह कुछ लोगों ने बुलाकर अपने साथ जंगल ले गए। जो लोग बाबू के साथ जंगल गए थे, वे लोग घर तो लौट आए लेकिन बाबू घर नहीं लौटा। बाबू की लाश जंगल में एक पेड़ की डाल के नीचे पड़़ी होने की खबर मिली थी।

died body buried by the police in uttar pradesh dm sent to post-martem

इस बात की जानकारी पाकर वन विभाग व पुलिस महकमे की टीम मौके पर पहुंची थी जिसने आनन-फानन में लाश को मिट्टी के नीचे दबा दिया था। अगले दिन उसकी पत्नी चंदा को पता चला के उसके पति की मौत जंगल में एक पेड़ की डाल उसके उपर गिरने से दबकर मौत हो गई है। मामला जिलाधिकारी की संज्ञान में आया तो उन्होंने कब्र को खुदवाकर लाश निकलवाई है और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

घटना बहराइच के मोतीपुर स्थित विश्राम गांव की है, यहां करीब बीस दिनों पहले एक युवक लापता हो गया था। उसके लापता होने के अगले दिन ही लाश जंगल में पेड़ की डाल के नीचे होने की खबर मिली थी। वन विभाग और पुलिस महकमे की मौजूदगी में लाश को मिट्टी के नीचे दबा दिया गया था।

died body buried by the police in uttar pradesh dm sent to post-martem

हालांकि मृतक की पत्नी चंदा ने बताया कि कुछ लोग बाबू को बुलाकर जंगल ले गए थे जिसके बाद वो नहीं लौटे। मृतक की पत्नी को संदेह है कि उसके पति बाबू की हत्या की गई है। मृतक की पत्नी की तहरीर पर तीन लोगों को नामजद कर हत्या व साक्ष्य मिटाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी गई है।

पीड़िता ने जिलाधिकारी के यहां प्रकरण की शिकायत की। जिलाधिकारी के निर्देश पर नायब तहसीलदार मिहीपुरवा फरीद अहमद खां की मौजूदगी में मोतीपुर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बाबू के शव को कब्र से खुदवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। जिलाधिकारी ने कहा कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+