Dibrugarh-Lalgarh Express: डिब्रुगढ़-लालगढ़-डिब्रुगढ़ एक्सप्रेस का कोकराझार स्टेशन पर होगा ठहराव, देखें डिटेल

Dibrugarh-Lalgarh Express Latest News Hindi Indian Railway: आगामी त्योहारों दिवाली, दशहरा और छठ पर्व के मद्देनजर रेलवे ने यात्रियों को राहत देने के लिए खास पहल शुरू कर दी है। इसी क्रम में रेलवे ने 15909/15910 डिब्रुगढ़-लालगढ़-डिब्रुगढ़ एक्सप्रेस के ठहराव को लेकर नया अपडेट जारी किया है।

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि डिब्रुगढ़-लालगढ़-डिब्रुगढ़ एक्सप्रेस का पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के कोकराझार स्टेशन पर ठहराव बहाल कर दिया गया है।

train

- डिब्रुगढ़ से 06 सितम्बर, 2025 से चलने वाली 15909 डिब्रुगढ़-लालगढ एक्सप्रेस कोकराझार स्टेशन पर 01.50 बजे पहुँचकर 01.52 बजे छूटेगी।
- लालगढ़ से 06 सितम्बर, 2025 से चलने वाली 15910 लालगढ-डिब्रुगढ़ एक्सप्रेस कोकराझार स्टेशन पर 21.08 बजे पहुँचकर 21.10 बजे छूटेगी।

रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा, रेल सम्पत्ति की सुरक्षा, अवैध सामानों की धर-पकड़, यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने के साथ ही बचपन बचाओ अभियान के तहत मानव तस्करी की रोकथाम का निरंतर प्रयास किया जाता है।

इसी क्रम में, 01 सितम्बर, 2025 को गाड़ी सं0 22537 के रेलवे सुरक्षा बल स्कोर्ट व टीटीई द्वारा घर से नाराज होकर आयी 16 वर्ष की एक नाबालिग लड़की को लावारिस हालत में पा़कर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट ऐशबाग को सौंपा गया, जिसे पूछताछ के उपरान्त राजकीय बालगृह सिंधी खेड़ा पारा, लखनऊ को सुपुर्द किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+