अयोध्या में विहिप की धर्मसभा तो नाटक थी, मंदिर के लिए धर्म सैनिक अब आएंगे: धर्म सेनाध्यक्ष संतोष
अयोध्या। उत्तर प्रदेश में अयोध्या मुद्दे पर आंदोलन को उतारू धर्म सेना के अध्यक्ष संतोष दुबे ने दो टूक शब्दों में कहा है कि अब धर्मसैनिक इकट्ठे होंगे। दुबे ने कहा है कि राम मंदिर निर्माण में सरकार से उम्मीद नहीं की जा सकती, अब विश्वास उठ चुका है। अब इस काम में धर्मसैनिक जुटेंगे।'

विहिप की धर्मसभा को बताया नाटक
बाबरी विध्वंस के आरोपी व धर्म सेना के अध्यक्ष संतोष दुबे ने अयोध्या में 25 नवंबर को हुई धर्मसभा को नाटक बता डाला। उन्होंने कहा कि बाबरी विध्वंस की बरसी के मौके पर धर्म सेना अब राम मंदिर निर्माण की रणनीति तय करेगी। जिसमें अलग-अलग जिलों से प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। रामनवमी पर धर्मसेना के ये सैनिक इकट्ठा होंगे। कुछ न कुछ जरूर किया जाएगा।''

उन्होंने कहा कि अयोध्या में हुई विश्व हिंदू परिषद की धर्मसभा केवल एक नाटक थी। चार राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव और आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर अयोध्या में धर्मसभा का आयोजन किया गया था। यह धर्मसभा राम जन्मभूमि के लिए नहीं आयोजित हुई थी। आरोप लगाते हुए धर्मसेना के अध्यक्ष संतोष दुबे ने कहा कि भाजपा ने रामलला को चुनावी मोहरा बना के रख दिया है। इनको राम मंदिर से मतलब नहीं है। जब-जब चुनाव आता है, अयोध्या को भाजपा केवल चुनाव की प्रयोगशाला की तरह इस्तेमाल करती है। उन्होंने कहा कि जो चीज शक्तिबल से बनती है, उसे शक्तिबल से ही बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि धर्मसेना से लगभग 56 हज़ार लोग जुड़ चुके हैं। और 5 लाख लोगों को जोड़ने का लक्ष्य है।
वीडियो: देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का है तो हिंदू कहां जाएगा: राजस्थान में बोले CM योगी












Click it and Unblock the Notifications