डिप्टी CM केशव मौर्य ने पेश किया अपना रिपोर्ट कॉर्ड, जानिए 100 दिन में पूरे किए ये 5 बड़े काम

लखनऊ, 6 जुलाई : उत्तर प्रदेश के उपुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को अपने विभाग के 100 दिन के कामकाज का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सरकार के मंशा के अनुरूप ही विभाग ने 100 दिन के भीतर अपने लक्ष्य हासिल किए हैं। 100 दिन के लिए जो कार्ययोजना बनाई गई थी उसे विभागवार पूरा किया गया है। कई क्षेत्रों में लक्ष्य से ज्यादा काम हुआ है। मौर्य ने कहा कि सबसे खुशी की बात यह है कि 100 दिन के भीतर ही एक लाख पीएम आवास और आठ हजार मुख्यमंत्री आवास बनाने का लक्ष्य पूरा किया गया है।

पीएम और सीएम आवास बनाने का टारगेट पूरा

पीएम और सीएम आवास बनाने का टारगेट पूरा

उपमुख्यमंत्री ने यह बातें बुधवार को लोकभवन में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि हम 100 दिन के एजेंडे को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। सरकार के 100 दिन पूरे होने के बाद सीएम की प्रेस से बातीचीत हुई थी। विभागवार भी जानकारी सबसे साझा की जाएगी। इस क्रम आज मुझे आपको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि जो हमने लक्ष्य तय किया था उसे हासिल करने में कामयाब रहे हैं। एक लाख आवास बनाने कालक्ष्य पूरा किया गया है मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आठ हजार आवास बनाने का लक्ष्य पूरा कर लिया गया है।

स्वयं समूहों की मदद से आंगनबाड़ी कार्यक्रमों को प्रोत्साहित किया गया

स्वयं समूहों की मदद से आंगनबाड़ी कार्यक्रमों को प्रोत्साहित किया गया

उन्होंने कहा कि 100 दिन के बाद जब हम अगले लक्ष्य को लेकर सबसे दोबारा भेंट करेंगे तो आगे की जानकारी देंगे। सरकार ने पहले 100 दिन में ग्राम्य विकास को नया स्वरूप देने का काम किया है। अभी हमने जो लक्ष्य रखा था उसे पूरा कर लिया गया है। हमने 50 हजार समूह बनाने में कामयाब हुए हैं। 100 दिन के अंदर ही 80 हजार समूहों के खाते में पैसा भेजने का काम किया गया है। आंगनबाड़ी के माध्यम से प्रोत्साहन किया गया है। इस क्रम में बच्चों को भोजन देने की टेंडर करने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

बीसी सखियों को दिया गया प्रशिक्षण

बीसी सखियों को दिया गया प्रशिक्षण

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि 100 दिन में एक और बड़ा काम किया गया है। बीसी सखी के रूप में उनको प्रथम 6 माह तक चार हजार रुपए उनके खाते में क्रेडिट भेजा जाता है। इसमें कई बहनें लाख लाख रुपए कमाने में सफलता प्राप्त कर रही है। स्वयं बीसी सखी लोगों से सम्पर्क करती हैं। इसके लिए 100 दिन में 58 हजार बीसी सखियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इन बहनों ने 100 दिन में 9 करोड़ रुपए अर्जित करने में सफलता प्राप्त की है।

यूपी में हर लोकसभा में 75 अमृत सरोवर बनाने का लक्ष्य

यूपी में हर लोकसभा में 75 अमृत सरोवर बनाने का लक्ष्य

केशव ने कहा कि मनरेगा के माध्यम से लक्ष्य यही है कि गरीबों का दुख दूर करें। इसको लेकर प्रदेश सरकार की ओर से अनेक तरह के कार्यक्रम कराए जा रहे हैं। इसके लिए 29 लाख परिवारों को रोजगार प्रदान करते हुए 9 करोड़ मानवदिवस सृजित किए गए। इससे गरीबों के सामने रोजगार का संकट दूर करने में सफलता मिली है। आजादी के 75 साल पूरे होने के अवसर पर पीएम मोदी के निर्देशानुसार और सीएम योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में हर लोकसभा क्षेत्र में 75 अमृत सरोवर बनाए जाने का लक्ष्य रखा है। इसको लेकर 6 हजार से ज्यादा अमृत सरोवर पर कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

महिला मेड को सशक्त बनाने का काम

महिला मेड को सशक्त बनाने का काम

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी के खेलो इंडिया खेलो इंडिया के अभियान के तहत तीन हजार से ज्यादा खेल के मैदान को बनाने का काम प्रारंभ कर दिया गया है। महिला मेड के रूप में समान्य श्रमिकों को 280 रुपए की राशि प्रदान किया जाता है। जिसमें 15 हजार महिला मेड को नियोजित कर दिया गया है। इनके काम का संचालन वहां के स्थानीय अधिकारियों की ओर से किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+