रोहिंग्या मुसलमान से हमें कोई मतलब नहीं, देशवासियों का भरण-पोषण कर लें वहीं बड़ी बात

मेरठ। रोहिंग्या मुसलमानों के प्रति हमारा कोई दायित्व नहीं है। देश के प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को भारत वासियों की चिंता है। सबसे पहले उन्हीं के भरण पोषण के लिए कदम उठाए जा रहे हैं' यह कहना है उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा का। दरअसल दिनेश शर्मा आज मेरठ में कई कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए पहुंचे हैं।

 deputy CM Dinesh Sharma said we don't care about Rohingya Muslims

उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि देश में रोहिंग्या मुसलमानों को शरण देने के मुद्दे पर सरकार कोई विचार नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में हो रहे एनकाउंटर का सीधा मकसद प्रदेश को अपराध मुक्त करना है। योगी राज में कानून व्यवस्था के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। इस मुद्दे को जीरो टॉलरेंस बनाया जा रहा है। इसके अलावा शिक्षा के क्षेत्र में सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नकल विहीन परीक्षाएं कराना सरकार का लक्ष्य है। साथ ही शिक्षा के स्तर को ऊंचा करने के लिए 70 फ़ीसदी एनसीईआरटी पैटर्न पर हाई स्कूल और इंटर के पेपर तैयार किए जाएंगे।

उत्तर प्रदेश में सभी परीक्षा केंद्रों को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया जाएगा। साथ ही नकल माफियाओं पर लगाम कसने के लिए और भी सख्त कानून तैयार किए जा रहे हैं। जिन स्कूल कॉलेजों में नकल पकड़ी जाएगी उन पर एक्शन लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के लिए खेलकूद अनिवार्य कर दिया गया है। साथ ही शिक्षकों की ट्रांसफर प्रणाली से रिश्वतखोरी और परेशानियों को कम करने के लिए इस पद्धति को ऑनलाइन ट्रांसफर के माध्यम से पारदर्शी बनाया जा रहा है।

अब कोई भी शिक्षक सीधे कंप्यूटर में ऑप्शंस डाल कर अपना ट्रांसफर करवा पाएगा। दरअसल, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा आज मेरठ पहुंचे हैं। जहां सबसे पहले पूर्व एमएलसी सरोजनी अग्रवाल के घर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। जिसके बाद चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के सभागार में उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की। इसके अलावा दिनेश शर्मा आज कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

ये भी पढ़ें- डॉक्टर ने बताया प्रेगनेंट है 9th क्लास की बच्ची, फिर जो सच्चाई सामने आई वो हैरान करने वाली थी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+