डिप्टी सीएम बृजेश पाठक बोले- मथुरा में किशन कन्हैया बंसी बजाने का इंतजार कर रहे, ये आपके वोट से ही संभव है
उत्तर प्रदेश की सिद्धार्थनगर लोकसभा सीट में भाजपा प्रत्याशी जगदंबिका पाल के नामांकन के अवसर पर यूपीके डिप्टी सीएम बृजेश पाठक पहुंचे। नामांकन के मौके पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी को व्यापक जन समर्थन के साथ प्रचंड जीत दिलाने का आह्वान किया।
इसके पहले डिप्टी सीएम बृजेश पाठक फतेहपुर जिले में लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के नामांकन सभा को संबोधित किया।

भाजपा प्रत्याशी साध्वी निरंजन ज्योति के प्रचार के लिए पहुंचे डिप्टी सीएम ने अखंडता से लेकर धर्म-अधर्म की लड़ाई की बात कहते हुए विपक्षीय दलों पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने जनपद से अपना पुराना नाता बताते हुए अधिक से अधिक वोट करने की अपील की।
भाजपा प्रत्याशी के लिए प्रचार करने पहुंचे ब्रजेश पाठक ने कहा कि अयोध्या में रामलला स्थापित हो चुके हैं। काशी में गोवा से ज्यादा भीड़ दर्शन करने वालों की 31 दिसम्बर को रही। अब मथुरा में किशन कन्हैया बंसी बजाने का इंतजार कर रहे हैं। वह दिन भी जल्द आएगा। ये सब आप के वोट की ताकत से संभव हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications