देवरिया शेल्टर होम: देह व्यापार का खुलासा करने वाली बच्ची की मां आई सामने

देवरिया। देवरिया शेल्टर होम मामले में नया मामला प्रकाश में आया है। बालिका गृह से भाग कर देह व्यापार का खुलासा करने वाली बच्ची की मां अब सामने आ गई है। बेतिया की रहने वाली महिला बता रही है कि बच्ची उसकी है जबकि पुलिस ने बताया था कि उसकी मां के मरने के बाद नानी रेलवे ट्रैक पर छोड़ गई थी। जिसके बाद जीआरपी ने उसे गिरिजा त्रिपाठी की बालिका गृह में दाखिल कर दिया था।

deoria shelter home the girl who exposes the truth behind it her mother came forward

पांच अगस्त को जीआरपी को मिली थी बच्ची
5 अगस्त को बेतिया की रहने वाली एक बच्ची गिरिजा त्रिपाठी के द्वारा स्टेशन रोड पर संचालित बालिका गृह से भाग कर पुलिस के पास पहुंची थी। करीब 13 साल की इस बच्ची ने यहां से सेक्स रैकेट संचालित होने के साथ ही अपने साथ उत्पीड़न का आरोप लगाया था। उसने कहा था कि शाम को गाड़ियों से लड़कियों को दूसरी जगह भेजा जाता है यही नहीं जो बच्चियां यहां पर रखी गई हैं उनसे मारपीट करते हुए झाड़ू पोछा लगवाया जाता है।

एसपी ने भी बताया नानी छोड़ गई थी
इसके बाद एसपी के निर्देश पर देर रात मां विंध्यवासिनी सेवा एवं प्रशिक्षण संस्थान से संचालित संस्थाओं पर छापेमारी कर 24 बच्चियों को बरामद किया था, जबकि 18 गायब मिली थीं। एसपी ने प्रेस वार्ता कर यह बताया था कि पूरे मामले का खुलासा करने वाली बच्ची रेलवे ट्रैक से जीआरपी को मिली थी। उसकी मां के मरने के बाद उसके पिता ने दूसरी शादी कर ली थी और उसके बाद नानी मनहूस कहते हुए रेलवे ट्रैक पर छोड़ गई थी।

मां बोली घर से खेलते समय हो गई थी गायब
पश्चिमी चंपारण जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के सिसवां की रहने वाली ज्ञानती बुधवार की सुबह अपनी एक बेटी के साथ देवरिया आई। यहां से वह सीधे बाल सदन पर पहुंची जहां उसे उसकी बच्ची से नहीं मिलने दिया गया। इसके बाद वह स्टेशन रोड पर संचालित बालिका गृह के भवन के पास पहुंच कर रोने लगी। मामले की जानकारी होते ही लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों के पूछने पर उसने बताया कि उसकी बेटी अनीसा करीब ढाई माह पूर्व घर से गायब हो गई थी। उसने इसकी तहरीर बैरिया थाने में दर्ज कराने के साथ ही अपने स्तर से काफी खोजबीन भी किया लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। टीवी पर अपनी बेटी को देखने के बाद वह देवरिया आई है। अपने दावे की पुष्टि के लिए वह उसका आधार कार्ड लेकर आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+