यूपी: डिलेवरी के लिए सरकारी अस्पताल गई महिला के साथ नर्स ने की बदतमीजी, सड़क पर करानी पड़ी डिलेवरी

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के पिनाहट में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक गर्भवती महिला के साथ अभद्रता का मामला सामने आया है। आरोप है कि लेबर पेन से पीड़िता महिला और परिजनों के साथ अस्पताल की नर्स ने हाथापाई की और वहां से भगा दिया। सरकारी अस्पताल से बाहर निकलने के बाद बीच सड़क पर प्रसूता ने बच्चे को जन्म दे दिया। बच्चे के जन्म के बाद अस्पताल का स्टाफ महिला को इलाज करने के लिए अस्पताल में ले गया।

delevery of a pregnanat lady on road after getting out from hospital by nurse in agra

जानकारी के अनुसार, पिनाहट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार बीती रात क्षेत्र के सेरब गांव निवासी प्रसूता सुमन पत्नी छविराम को प्रसव पीड़ा हुई। प्रसव पीड़ा होने पर उसका पति छविराम और उसके परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। आरोप है कि प्रसूता दर्द के मारे करा रही थी, मगर स्वास्थ्य केंद्र पर कोई स्टाफ नर्स और कर्मचारी मौजूद नहीं मिले। परिजनों ने चारों तरफ आवाज लगाई तब जाके एक नर्स प्रसूता के पास पहुंची।

परिजनों का आरोप है कि नर्स आते ही रौब झाड़ते हुए चिल्लाने लगी, जिसका उन्होंने विरोध किया तो परिजनों से हाथापाई कर प्रसूता को एक थप्पड़ मार दिया। जिसके बाद प्रसूता के परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा काटा। जिसके बाद अस्पतल के स्टाफ ने डांट कर वहां से भगा दिया। छविराम अपनी पत्नी सुमन को लेकर नजदीकी प्राइवेट हॉस्पिटल में ले जाने लगा। तभी सड़क किनारे प्रसूता को तेज दर्द हुआ और उसने अपने नवजात बच्चे को सड़क किनारे जन्म दे दिया।

सड़क पर बच्चे के जन्म होने के बाद अस्पताल का स्टाफ डर गया और प्रसूता को स्ट्रेचर पर उठाकर इलाज के लिए अस्पताल में ले गया। परिजन प्रसूता और नवजात बच्चे को लेकर घर के लिए चले गए। सीएमओ से जब इस बार में जानकारी मांगी गई तो उन्होंने कहा ऐसी कोई शिकायत उन्हें नहीं मिली है। अगर शिकायत मिलगे की विभागिय जांच करवाकर कार्रवाई की जायेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+