'जब नेहरू पीएम थे, तब शक्सगाम घाटी चीन को सौंप दी गई थी', राजनाथ सिंह का राहुल गांधी पर पलटवार

अमरोहा, 03 फरवरी: लोकसभा में बुधवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के पाकिस्तान-चीन संबंधों पर दिए गए बयान के बाद बीजेपी उनको चौतरफा घेरने में जुटी हुई है। वहीं अब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी गुरुवार को यूपी चुनाव के मद्देनजर एक रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी पर पलटवार किया। अमरोहा में एक सार्वजनिक सभा में राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान ने अवैध रूप से शक्सगाम घाटी को चीन को सौंप दिया, जब जवाहर लाल नेहरू भारत के प्रधानमंत्री थे।

Rajnath On rahul gandhi

राहुल गांधी के बयान पर हमलावर होते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि काराकोरम राजमार्ग का निर्माण चीन ने पाकिस्तान के समर्थन से किया था, जब इंदिरा गांधी भारत की प्रधानमंत्री थीं। बता दें कि राजनाथ सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के उस बयान पर हमला बोला है, जिसमें राहुल गांधी ने कहा था कि मोदी सरकार की नीतियों का परिणाम है कि आज चीन और पाकिस्तान एक साथ आ चुका है।

यूपी के अमरोहा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि राहुल गांधी ने दावा किया कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों की वजह से पाकिस्तान और चीन करीब आ गए हैं। मैं उन्हें (राहुल गांधी) याद दिलाना चाहूंगा कि पाकिस्तान ने शक्सगाम घाटी को चीन को अवैध रूप से सौंप दिया था, जब जवाहर लाल नेहरू भारत के प्रधानमंत्री थे। काराकोरम राजमार्ग का निर्माण पीओके के माध्यम से किया गया था, जब इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री थीं और चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा ( सीपीईसी) की शुरुआत 2013 में हुई थी, जब कांग्रेस सत्ता में थी।

"हमें अपनी नीतियों पर संदेह नहीं है"

इससे पहले बुधवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा था कि किसी भी भ्रम में ना रहें, जो बल आपके सामने खड़ा है उसे कम मत समझिए। आपने पाकिस्तान और चीन को एक साथ लाया है। यह सबसे बड़ा अपराध है, जो आप भारत के लोग के खिलाफ कर सकते हैं। वहीं अब राजनाथ सिंह ने यह भी कहा, "हमें अपनी नीतियों पर संदेह नहीं है। राहुल गांधी देश के सम्मान की रक्षा करते हुए गलवान घाटी में जवानों द्वारा किए गए बलिदान और वीरता पर सवाल और संदेह उठा रहे हैं। जवानों ने एक इंच भी जमीन चीन को नहीं लेने दी।"

'अपराधियों के लिए बुलडोजर है योगी'

यूपी चुनावों में भाजपा के स्टार प्रचारकों में से एक राजनाथ सिंह गुरुवार को अमरोहा और मुरादाबाद निर्वाचन क्षेत्रों में बीजेपी उम्मीदवारों के लिए वोट मांगते दिखे। इस दौरान उन्होंने कहा कि बसपा, सपा और कांग्रेस के मंत्रियों को भ्रष्टाचार के आरोप में जेल भेजा गया है, लेकिन योगी शासन के दौरान एक भी भाजपा का मंत्री भ्रष्ट आचरण में लिप्त नहीं पाया गया। वहीं उन्होंने कहा कि किसी भी अपराधी ने राज्य में स्वतंत्र रूप से चलने की हिम्मत नहीं की, वे पुलिस थानों में आत्मसमर्पण कर रहे थे। एक राज्य तभी समृद्ध हो सकती है जब सबसे अच्छी कानून व्यवस्था हो और योगी आदित्यनाथ कानून और व्यवस्था बनाए रखने में सर्वश्रेष्ठ हैं। वह एक बुलडोजर है, अपराधियों के लिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+