घर की खूंटी पर टंगी मिली पति की लाश, बीवी हुई जीजा के साथ फरार

आगरा। यूपी की ताज नगरी आगरा में फिर अवैध संबंधों के चलते एक पति की हत्या हो गई है। थाना बरहन के गांव गढ़ी ढहर में एक व्यक्ति की घर में खूंटी से टंगी हुई उसकी लाश मिली। लाश देखकर घर में कोहराम मच गया। वहीं परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप उसकी पत्नी और उसके जीजा पर लगाया क्योंकि शादी के बाद से अवैध संबंधों के चलते घर में जीजा का आना-जाना लगा रहता था जो पति को नागवार गुजरता था। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Dead body of husband was in house and wife fled with brother in law in Agra

थाना बरहन के गांव गढ़ी ढहर में अवैध संबंधों के चलते पति की हत्या हो गई है। 42 वर्षीय भूरा की लाश कमरे में खूंटी से टंगी हुई पाई गई। वहीं मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप पत्नी और उसके जीजा रोहित पर लगाया है। इस घटना के बाद रोहित और उसकी पत्नी गांव से फरार हैं। बताया जा रहा है इसी साल जनवरी में भूरा की शादी रोहित ने अपनी साली से करा दी।

रोहित के साली से पहले से संबंध थे। अब उसका आना जाना-लगा रहता था। यह बात भूरा को अच्छी नहीं लगती थी। कई बार इसके चलते घर में झगड़ा भी हुआ। वहीं अवैध संबंधों में बाधक बने पति की हत्या की बात कही जा रही है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+