ट्यूबवेल के हौज में मिला युवक का अर्धनग्न शव, लाश के पास से मिले सामान से हैरान हुए लोग

सहारनपुर। अवैध संबंधों के शक में कस्बे के मोहल्ला गाड़ान के एक युवक की धारदार हथियारों से निर्मम हत्या कर शव को ट्यूबवेल के हौज में डाल दिया गया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को कुछ ऐसे ऐसा सामान मिले हैं जिसे देखकर पुलिस और ग्रामीण हैरान रह गए।

युवक की खून से लथपथ लाश मिलने से मचा हड़कंप

युवक की खून से लथपथ लाश मिलने से मचा हड़कंप

मामला कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव कादरपुर के पास बेहट कस्बा का है जहां के रहने वाले मियां मुनीर के बाग में ट्यूबवैल के हौज में एक युवक की खून से लथपथ लाश मिलने से हड़कंप मच गया। इस पर कादरपुर के ग्राम प्रधान सुभाष और अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अर्ध नग्न हालत में युवक के खून से लथपथ शव को हौज से बाहर निकाला और उसकी शिनाख्त कराई।

एक शराब की बोतल, चार डिस्पोजल गिलास मिले

एक शराब की बोतल, चार डिस्पोजल गिलास मिले

मृतक की शिनाख्त बेहट के मोहल्ला गाड़ान निवासी 22 वर्षीय शाहिब पुत्र इरशाद के रूप में की गई। पुलिस को मौके से एक शराब की बोतल, चार डिस्पोजल गिलास, बिसलेरी की खाली बोतल और टूटा हुआ मोबाइल फोन मिला, जिसमें सिम नहीं थी। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवा दिया। मृतक के भाई वाजिद ने मोहल्ले के ही वाजिद उर्फ बल्ला पुत्र फजलू, शाहबाज पुत्र अली हसन, छोटू पुत्र जहूर को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।

रातभर घर नहीं लौटा तो हुआ शक

रातभर घर नहीं लौटा तो हुआ शक

मृतक के भाई ने बताया कि उसका छोटा भाई शाहिब मंगलवार की शाम घर से बाजार जाने के लिए निकला था, लेकिन वह रातभर घर नहीं लौटा। सुबह होने पर उन्हें पता चला कि गांव कादरपुर के पास बेहट निवासी मियां मुनीर के बाग में एक युवक की खून से लथपथ लाश पड़ी है। उसने अपने परिवार के लोगों के साथ मौके पर जाकर देखा, तो लाश उसके भाई शाहिब की थी।

रिलेशन की युवती से साथ शाहिब के थे अवैध संबंध!

रिलेशन की युवती से साथ शाहिब के थे अवैध संबंध!

उसने बताया कि मंगलवार की रात करीब आठ बजे शाहिब को उसके चाचा जुल्फान व छोटे भाई सद्दाम ने आरोपी युवकों के साथ जाते देखा था। आरोपियों को शक था कि उनके रिलेशन की युवती से शाहिब के अवैध संबंध है। इसी शक में उन्होंने साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। उधर कोतवाली प्रभारी एमपी सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दो युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+