DDU University की 65 छात्राएं कर रहीं यह खास काम, होंगे ये फायदे

DDU University Gorakhpur Latest News: दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की 65 छात्राएं इन दिनों एक महत्त्वपूर्ण डिजिटल इंटर्नशिप परियोजना में भाग ले रही हैं, जिसका उद्देश्य है - कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) प्रणाली में लिंग आधारित भेदभाव को पहचानना, समझना और उसे कम करने के लिए व्यवहारिक इनपुट देना। यह पहल 'संमति परियोजना' के अंतर्गत चलाई जा रही है, जिसे 'कार्य' नामक सामाजिक संस्था द्वारा बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के सहयोग से संचालित किया जा रहा है।

यह इंटर्नशिप घर से संचालित मोबाइल-आधारित परियोजना है, जिसमें छात्राओं को चयनित कहानियाँ पढ़कर उनसे संबंधित प्रश्नों के उत्तर देने होते हैं। इन उत्तरों के माध्यम से छात्राओं की सोच, अनुभव और सामाजिक दृष्टिकोण को संग्रहीत किया जा रहा है, ताकि एआई आधारित तकनीकों को अधिक न्यायसंगत, संवेदनशील और समावेशी बनाया जा सके।

इस परियोजना का उद्देश्य केवल तकनीकी प्रशिक्षण देना नहीं, बल्कि छात्राओं को यह समझ देना भी है कि भविष्य में शिक्षा, स्वास्थ्य, शासन, संवाद तकनीकों और भाषाई अनुप्रयोगों में किस प्रकार लिंग आधारित भेदभाव छिपा होता है और उसे किस प्रकार सुधारा जा सकता है।

ddu un iversity

छात्राएं चार चरणों में इस परियोजना में कार्य कर रही हैं, जिसे वे अपनी सुविधानुसार कभी भी और कहीं से भी पूर्ण कर सकती हैं। प्रतिभागियों को इस इंटर्नशिप के लिए सम्मानजनक मानदेय भी दिया जा रहा है।

यह अवसर एम्प्लॉयमेंट ब्यूरो, गाइडेंस एंड प्लेसमेंट सेल तथा मेधा फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से संभव हो सका है। इस पूरे आयोजन में माननीय कुलपति प्रो. पूनम टंडन के मार्गदर्शन की प्रमुख भूमिका रही है। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा, कि यह परियोजना हमारी छात्राओं को वैश्विक स्तर पर सोचने और सामाजिक-तकनीकी न्याय की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने का अवसर देती है। विश्वविद्यालय सदैव ऐसी पहलों को बढ़ावा देता रहेगा।

प्रो. अजय कुमार शुक्ल, निदेशक, एम्प्लॉयमेंट ब्यूरो, गाइडेंस एंड प्लेसमेंट सेल ने कहा कि कुलपति महोदया के प्रेरणादायी नेतृत्व में हमारा निरंतर प्रयास रहा है कि छात्राओं को ऐसे मंच मिलें जहाँ वे सामाजिक सरोकारों से जुड़ते हुए तकनीकी कुशलता भी प्राप्त करें। संमति परियोजना न केवल एक इंटर्नशिप है, बल्कि सामाजिक चेतना और डिजिटल दक्षता का सुंदर संगम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+