DDU University: विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों में कल से प्रारंभ होंगी वार्षिक एवं सम सेमेस्टर परीक्षाएं

DDU University Latest News Gorakhpur: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय एवं इससे संबद्ध महाविद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2024-25 की वार्षिक परीक्षा तथा सम सेमेस्टर की परीक्षाएं कल, 16 अप्रैल 2025 से प्रारंभ हो रही हैं। परीक्षा के पहले दिन कुल 62 पेपर्स के अंतर्गत 13,999 छात्र-छात्राएं सम्मिलित होंगे।

परीक्षाओं के सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी संचालन हेतु विश्वविद्यालय द्वारा 11 नोडल केंद्र तथा 183 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
प्रथम चरण में उन पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं, जिनका प्रश्नपत्र वर्णनात्मक (डिस्क्रिप्टिव) पद्धति पर आधारित है।

ddu

DDU University ने 'TARANG' सांस्कृतिक गतिविधि केंद्र के गठन को दी स्वीकृति, होंगे ये बड़े फायदे
इन परीक्षाओं का आयोजन दो पालियों में किया जाएगा, प्रथम पाली: प्रातः 8:00 बजे से 11:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली: अपराह्न 1:00 बजे से 4:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। गोरखपुर विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश का प्रथम विश्वविद्यालय है, जहां विश्वविद्यालय परिसर के साथ-साथ संबद्ध महाविद्यालयों में भी एक साथ परीक्षाएं प्रारंभ की जा रही हैं।

DDU University: हीरक जयंती समारोह को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए विश्वविद्यालय करेगा यह खास काम
कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने परीक्षा तैयारियों की गहन समीक्षा की तथा समस्त संबंधित अधिकारियों एवं केंद्राधीक्षकों को सुचिता एवं पारदर्शिता के साथ परीक्षा संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही कुलपति ने सभी परीक्षार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए परीक्षा के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+