यूपी के दलित सांसद नाराज, पीएम मोदी ने दिल्‍ली बुलाकर की सीएम योगी से मुलाकात

uttar praqdesh, narendra modi, mp, yogi adityanath, dalit, उत्तर प्रदेश, योगी आदित्यनाथ, नरेंद्र मोदी, दलित

नई दिल्‍ली। पहले फूलपुर और गोरखपुर लोकसभा उपचुनाव में हार। उसके बाद भारत बंद के दौरान दलितों का यूपी समेत राष्‍ट्रव्‍यापी उग्र प्रदर्शन ने बीजेपी को चिंता में डाल दिया है। विरोधी तो जमकर प्रहार कर ही रहे हैं, लेकिन बीजेपी के अपने नेता उनसे भी ज्‍यादा कड़ा रुख अपनाए हुए हैं। नौबत यहां तक आ गई कि उत्‍तर प्रदेश के चार दलित सांसदों ने सीधे पीएम नरेंद्र मोदी से सीएम योगी आदित्‍यनाथ की शिकायत कर डाली। दलित सांसदों की नाराजगी पर संज्ञान लेते हुए पीएम मोदी ने योगी आदित्‍यनाथ को दिल्‍ली तलब कर डाला। पीएम के बुलावे पर योगी दिल्‍ली आए मुलाकात की।

yogi

जानकारी के मुताबिक, सीएम योगी के साथ मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने मामले को जल्‍द से जल्‍द सुलझाने की हिदायत दी। खबर तो यहां तक है कि पीएम ने योगी से स्‍पष्‍ट शब्‍दों में कहा है कि वह चारों नाराज दलित सांसदों के साथ बैठक करें और उनकी समस्‍या का तुरंत हल निकालें।

योगी से जो चार सांसद नाराज बताए जा रहे हैं उनके नाम हैं- बहराइच से सांसद सावित्री बाई फुले, रॉबर्ट्सगंज से सांसद छोटेलाल, नगीना से सांसद डॉ. यशवंत सिंह और इटावा के सांसद अशोक कुमार। बताया जा रहा है कि रॉबर्ट्सगंज से सांसद छोटेलाल ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर नाराजगी जाहिर की है। इन सभी दलित सांसदों की नाराजगी की वजह अलग-अलग हैं। कोई एससी-एसटी एक्‍ट में बदलाव से नाराज तो कोई अपने भाई के पद को लेकर। बहरहाल, बात सिर्फ यही तक सीमित नहीं मानी जा रही है, पीएम मोदी और सीएम योगी के बीच मुलाकात में 2019 को लेकर भी चर्चा की संभावनाएं जताई जा रही है। देखना रोचक होगा कि यह मुलाकात यूपी की राजनीति पर आखिरकार कितना असर दिखाती है।

इसे भी पढ़ें- 4 दलितों की निर्मम हत्या का आरोपी 50 हजारी इनामी बदमाश गिरफ्तार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+