UP: डकैत बबली ने सपा नेता के बेटे को किया अगवा, मांगी 50 लाख फिरौती

allahabad,uttar pradesh,kidnapping,crime,smajawadi party,इलाहाबाद,उत्तर प्रदेश,अपहरण,समाजवादी पार्टी

इलाहाबाद। बीहड़ के जंगलों में आतंक और दहशत का पर्याय बने सात लाख के इनामी डकैत बबुली कोल ने फिर बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। चित्रकूट जिले के सपा के कद्दावर नेता संतु सिंह के बेटे विजय सिंह समेत रेलवे गेट कीपर को अगवा कर लिया है।

मांगी 50 लाख फिरौती

मांगी 50 लाख फिरौती

डकैतों ने वारदात को मुंबई हावड़ा रेलमार्ग पर स्थित टिकरिया रेलवे स्टेशन के पास अंजाम दिया है। डकैत ने 50 लाख रुपए की फिरौती मांगी है। वही दोनों अपहृत युवकों को छुड़ाने के व लिये सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है। हालांकि बारिश के चलते लोकेशन अभी तक ट्रेस नहीं हो सकी है। पुलिस टीम जंगल में काम्बिंग कर रही है।

कैसे हुई घटना

कैसे हुई घटना

सपा नेता संतु सिंह का बेटा विजय मध्य प्रदेश के सतना जिले में एक निमंत्रण में शामिल होने गया था। वही से देर रात मानिकपुर अपने घर लौट रह था। टिकरिया रेलवे फाटक सी 400 के पास जैसे ही उनका वाहन पहुंचा अचानक डकैत बबुली कोल ने धावा बोल दिया। डकैतों ने विजय सिंह व रेलवे गेटमैन बलवंत दोनों का अपहरण कर लिया और बीहड़ के जंगलों में लापता हो गये।

अभी तक नहीं मिला कोई सुराग

अभी तक नहीं मिला कोई सुराग

यह सूचना बाहर आते ही पुलिस हरकत में आई। मानिकपुर, मारकुंडी तथा बहिलपुरवा थाना क्षेत्रों में नाकाबंदी की गयी। साथ ही जंगल में पुलिस की स्पेशल टीमों ने तलाश शुरू कर दी। बारिश के बीच घने जंगल में अभी तक लोकेशन ट्रेस नहीं हो सकी है। डकैतों ने 50 लाख रुपए की फिरौती मांगी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+