लड़की का Facebook अकाउंट खोलकर बना दिया उसे फर्जी पोर्न स्टार
दोस्त के बताने पर छात्रा ने भी फेसबुक अकाउंट सर्च किया तो देखा बेहद ही अश्लील फोटो एडिट कर फेसबुक अकाउंट में यूज की गई थी।
Recommended Video

इलाहाबाद। इलाहाबाद में साइबर अपराधियों की एक शातिर करतूत सामने आई है। एक छात्रा का फेसबुक पर फर्जी अकाउंट खोला गया है और छात्रा को फेसबुक पर पोर्न स्टार कह प्रचारित किया जा रहा है। छात्रा का मोबाइल नंबर और व्हाट्सएप नंबर भी फेसबुक पर डाल दिया गया है, जिसके बाद गंदे मैसेजों की भरमार लग गई है। छात्रा के दोस्तों ने जब फेसबुक पर पोर्न स्टार के रूप में उसकी तस्वीर देखी तो इसकी जानकारी छात्रा को दी गई। छात्रा ने भी फेसबुक अकाउंट सर्च किया तो देखा बेहद ही अश्लील फोटो एडिट कर फेसबुक अकाउंट में यूज की गई थी। साइबर शातिरों की ये करतूत उसने मां से बताई तो मां बेटी को लेकर एसपी क्राइम की चौखट पर पहुंची। घटना की जानकारी देने के बाद एसपी क्राइम ने साइबर सेल को जांच के लिए आदेशित किया है और अब साइबर सेल के साथ क्राइम ब्रांच की टीम भी जांच में जुटी है।

शहर में पढ़ती है छात्रा
इलाहाबाद इलाके के रहने वाले आलोक कुमार की बेटी राधा (दोनों नाम बदले हुए) शहर स्थित एक कॉलेज में पढ़ती है। राधा के फेसबुक अकाउंट पर लगी प्रोफाइल फोटो को किसी साइबर अपराधी ने इस्तेमाल किया और उस फोटो का उपयोग करके फर्जी अकाउंट बना दिया। फोटो को भी एडिट करते हुए अश्लील बना दी गई, उसके बाद पोर्न गर्ल बताकर फेसबुक पर उसे प्रचारित किया जाने लगा। राधा की दोस्त अनन्या ने इस बाबत राधा को जानकारी दी कि फेसबुक पर उसके नाम की फर्जी आईडी कोई चला रहा है और उसकी अश्लील फोटो भी डाली गई है। राधा को ये पता चला तो वो हैरान हो गई, जब उसने अपने मोबाइल पर फेसबुक सर्च किया तो अपनी अश्लील फोटो और फर्जी अकाउंट देखकर उसके होश उड़ गए।

स्क्रीन शॉट लेकर की रिपोर्ट
राधा ने हिम्मत से काम लिया और सबसे पहले फर्जी फेसबुक अकाउंट का स्क्रीन शॉट लिया, उसके बाद उसने कार्रवाई के लिए साहस जुटाते हुए घटना की जानकारी मां को दी। मां ने बेटी का हौसला बढ़ाते हुए साथ देने की बात कही तो राधा ने एसपी क्राइम को व्हाट्सएप पर अपनी शिकायत भेजी। मां के साथ राधा एसपी क्राइम वीके मिश्रा के पास पहुंची और साइबर शातिरों की करतूत को सामने रखा।

आरोपी की तलाश जारी
मामले में साइबर सेल की टीम जुट गई है और फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाने वाले की तलाश की जा रही है। फिलहाल छात्रा की अश्लील फोटो हटा दी गई है और अब पुलिस के रडार पर राधा के कुछ नजदीकी लोग भी है।












Click it and Unblock the Notifications