CRPF जवान ने पिस्टल से फायरिंग कर काटा रिबन, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने दर्ज किया केस: देखें Video

उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर जनपद से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक शख्स पिस्टल से फायरिंग कर रिबन काट रहा है।

वायरल वीडियो की जांच करने पर पता चला कि गोली चलाकर रिबन काटने वाला शख्स कोई आम व्यक्ति नहीं बल्कि CRPF में कार्यरत है। इस मामले में आरोपी जवान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है।

crpf-jawan-cuts-ribbon-by-firing-pistol-watch-video

यह भी कहा जा रहा है कि मौजूदा समय में जवान अपनी ड्यूटी पर वापस चला गया है। ऐसे में मामला दर्ज करने के बाद पुलिस द्वारा कमांडेंट को सूचना दी गई है। हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि वन इंडिया हिंदी द्वारा नहीं की जाती है।

क्रिकेट टूर्नामेंट का था उद्घाटन
दरअसल, यह पूरा मामला अंबेडकर नगर जनपद के अहिरौली थाना क्षेत्र की खेंवार गांव का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि गांव में क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन था। इस दौरान चीफ गेस्ट के रूप में आयोजकों ने सीआरपीएफ के जवान संतोष सिंह को बुलाया था।

यूनिट से छुट्टी लेकर घर पहुंचे संतोष सिंह ने क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन के दौरान अपने रंगबाजी दिखाने के लिए लाइसेंसी पिस्टल निकाली और फायरिंग करते हुए गोली से ही रिबन को काट दिया। इस दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने वीडियो बना लिया और उसे वायरल कर दिया।

फिलहाल यह वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। आर्म्स एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की तो सीआरपीएफ जवान के बारे में जानकारी मिली। इस मामले क्षेत्राधिकारी भीटी शुभम कुमार द्वारा मीडिया को बताया गया कि सीआरपीएफ में कार्यरत संतोष कुमार सिंह पुत्र इंद्रसेन सिंह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। मामले की जांच करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+