जेल के अंदर से फेसबुक पर ऑनलाइन कैसे दिख रहे हैं कुख्यात गैंगस्टर?
लखनऊ। अपराध की दुनिया में कुख्यात अपराधियों के नाम से सोशल मीडिया पर खुलेआम प्रोफाइल चल रही हैं और आए दिन इनमें अपराधियों की मौजूदगी का एहसास किया जा सकता है। हालांकि अभी इस बात को लेकर संदेह की स्थिति है कि फेसबुक पर बने इन अकाउंट्स को अपराधी खुद चला रहे हैं या फिर इनके गुर्गे क्योंकि फेसबुक पर खूंखार अपराधियों के नाम से एक नहीं बल्कि 10 से ऊपर अकाउंट हैं साथ ही जेल प्रशासन की इन लोगों पर सख्त पहरे वाली बात पर यकीन करें तो भी सवाल ये उठता है कि इन अकाउंट्स को कौन ऑपरेट कर रहा है जो पल-पल की अपटेड तक डाल रहा है।

पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या में नामजद और तिहाड़ जेल में बंद सुनील राठी के नाम से बनाए अकाउंट से हाल ही में दलितों पर टिप्पणी की गई है। पटियाला जेल में बंद अमित भूरा के नाम से बनाए फेसबुक एकाउंट पर तो यह भी लिखा है कि आईएम बैक। नीरज बवाना और अमित भूरा के नाम से एक या दो नहीं बल्कि 10-10 से अधिक अकाउंट सोशल मीडिया पर संचालित किए जा रहे हैं। ये अकाउंट किसने बनाए हैं और कौन संचालित कर रहा है, पुलिस इसकी छानबीन में भी गुपचुप तरीके से जुटी है। इन अकाउंट्स पर इन अपराधियों की पल-पल की जानकारी भी अपडेट रहती है।
हालांकि, इस मामले में एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि सोशल मीडिया पर नजर रखने व उसकी मॉनीटरिंग करने के लिए पहले से ही अलग सेल काम कर रही है। दूसरे राज्यों से भी इसका समन्वय लगातार बना रहता है। अगर किसी विवादस्पद पोस्ट का अलग राज्यों से संबंध होता है तो उसके लिए सहयोग लिया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications