इकाना की बेहतरीन पिच पर क्रिकेट वर्ल्डकप मैच, अखिलेश ने थपथपाई अपनी पीठ, बोले- सपाईयों ने बनाया
Cricket World Cup 2023: लखनऊ के इकाना स्टेडियम में पहली बार वर्ल्ड कप की मुकाबला खेला जाएगा। ये मैच भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच (India vs England) के बीच होगा। इस दौरान स्टेडियम की पिच का खूब तारीफ हुई। ऐसे में यूपी के पूर्व सीएम व समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) भी अपनी पीठ थपथपाने में पीछे नहीं रहे। मीडिया की सवालों के जवाब देते हुए उन्होंने याद दिलाया कि इकाना इंटरनेशनल स्टेडियम पूर्व की सपा सरकार ने बनावाया, जिसका उद्देश्य लखनऊ के लोगों को अपने शहर में एक बेहतर इंटरनेशनल क्रिकेट मुकाबला देखने का अवसर उपलब्ध करना था।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इकाना क्रिकेट स्टेडियम में क्रिकेट वर्ल्ड कप के मुकाबले के बीच एक्स पर एक पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने बताया कि इकाना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण राज्य में सपा के शासनकाल में हुआ था। उन्होंने लिखा, "सपा के शासनकाल में बने, लखनऊ के इकाना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हुए वर्ल्ड कप के पहले मैच से यूपी और यूपी की खेल प्रेमी जनता में गर्व और ख़ुशी का माहौल है। खेलों से स्वस्थ प्रतिस्पर्धा जन्म लेती है, जो व्यक्तित्व के सकारात्मक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। सपा की इस सोच से ही ये अद्भुत स्टेडियम संभव हो पाया। अपनी आकर्षक शिल्प-शैली की वजह से ये एक दर्शनीय स्टेडियम बन गया है।"

वहीं विश्व कप क्रिकेट का लीग मैच खेलने भारतीय क्रिकेट टीम बुधवार देर शाम लखनऊ पहुंच गई। चौधरी चरण सिंह अमौसी एयरपोर्ट से टीम को होटल ले जाया गया। लखनऊ पहुंचने वालों में कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, कोच राहुल द्रविण, मो. सिराज, जसप्रीत बुमराह, सूर्य कुमार यादव सहित टीम के अन्य सदस्य भी शामिल थे। इंग्लैंड की टीम 27 अक्टूबर को लखनऊ पहुंचेगी।
गौरतलब है कि भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट मैच 29 अक्टूबर को इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत अभी तक क्रिकेट वर्ल्ड कप में पांच मैच जीतकर पॉइंट टेबल में टॉप पर है। लखनऊ में उसका छठा मैच है। रविवार 29 अक्टूबर को मैच के दिन लखनऊ के इकाना स्टेडियम भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications