सीएम योगी के काफिले के सामने आई 'गाय', जांच रिपोर्ट भी अजीबोगरीब, अखिलेश ने यूं कसा तंज

UP CM Yogi Adityanath News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार 28 नवंबर को चित्रकूट दौरे पर थे। चित्रकूट दौरे के दौरान सीएम योगी की सुरक्षा में चूक देखने को मिली। दरअसल, उनके काफिले में सड़क पर चल रही एक गाय अचानक से घुस आई। हालांकि, गनीमत यह रही कि सीएम के काफिले की कोई गाड़ी गाय से नहीं टकराई।

इस घटना के बाद मामले की जांच के आदेश दिए गए है। बता दें, इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे एक सांड और गाय सीएम के काफिले के बीच आ गए और काफिले को रुकना पड़ा। तो वहीं, अब इस घटना को लेकर अखिलेश यादव ने तीखा तंज कसा है।

UP CM Yogi Adityanath

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हादसे की जो जांच रिपोर्ट सामने आई है वह भी काफी अजीबोगरीब है। यह जांच रिपोर्ट चित्रकूट के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी और नगर पालिका परिषद के एग्जीक्यूटिव ऑफिसर ने भेजी है। दरअसल, जांच रिपोर्ट में लिखा है कि गोपालक अपने गोवंश को घास आदि चराकर लौट रहे थे।

इसी बीच, एक गाय उत्तेजित होकर अचानक सीएम की फ्लीट के सामने आ गई। जिसे तत्काल नगर पालिका के कैटल कैचर से पकड़वाकर रास्ते से हटवाया गया। बाद में उसे गोशाला भिजवाया गया। खबर के मुताबिक, जो वीडियो सामने आया था उसमें पुलिसवाले पशुओं को खदेड़ रहे थे।

वहीं, इस मामले पर पूर्व सीएम और सपा सांसद अखिलेश यादव ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर एक रिपोर्ट और अखबार की कटिंग पोस्ट की है। साथ ही लिखा, 'कुछ लोगों को तब ही किसी समस्या की गंभीरता समझ आती है, जब वही समस्या उनके सामने उनके अपने जीवन के लिए ख़तरा बनकर आती है।'

इतना ही नहीं, उन्होंने आगे लिखा कि आशा है अब 'छुट्टा पशुओं' के जानलेवा मुद्दे को छुट्टा पशुओं की तरह अनाथ नहीं छोड़ा जाएगा और उप्र के माननीय मुख्यमंत्री जी अब तो इस विषय पर घोर निद्रा से जागेंगे और जो आईएएस अधिकारी इस समस्या से निपटने के लिए उत्तरदायी बनाए गये थे, उनसे न केवल उनके कामों का बल्कि इस काम के लिए आवंटित अरबों के बजट का भी हिसाब लेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+