मुर्दे के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट, कोर्ट ने 19 मार्च को पेश होने की दी चेतावनी, मुश्किल में फंसा परिवार
Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। कोर्ट ने ऐसे व्यक्ति के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया जिसकी दस साल पहले मौत हो चुकी है। पुलिस उस शख्स की तलाश में उसके घर में बार-बार पहुंच रही है। कोर्ट की केस में लेट-लतीफी का नतीजा शख्स का पूरा परिवार परेशान झेल रहा है।
ये गिरफ्तारी वारंट पुलिस ने 15 साल पुराने मामले में भेजा है जबकि जिस सख्स के खिलाफ ये वारंट है उसकी दस साल पहले मौत हो चुकी है। इतना ही नहीं वारंट लेकर जब पुलिस जब घर पहुंची तब उसे सच का पता चला।

15 साल पहले हुए झगड़े से शुरू हुआ यह मामला कानूनी व्यवस्था में देरी के कारण मृतक का परिवार परेशानी झेल रहा है। परिवार बार-बार कह रहा है की उस शख्स की 10 साल पहले शराब अधिक पीने की वजह से शराब पीने से मौत हो चुकी है लेकिन पुलिस मानने को तैयार नहीं है और उसने कोर्ट में 19 मार्च को पेश होने का आदेश दिया है।
जानिए क्या है 15 साल पुराना मामला?
पुलिस में दर्ज मामले के अनुसार मृतक दुर्गेश दीक्षित का 2009 में एक स्थानीय युवक से विवाद हुआ था, जिसके कारण उस पर मारपीट और धमकी सहित विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाए गए थे। मामला दर्ज करने के लिए जिम्मेदार अर्मापुर पुलिस स्टेशन ने हाल ही में दुर्गेश को गिरफ्तार करने की कोशिश की, उसे उसकी मौत के बारे में पता नहीं था।
परिवार की क्यों बढ़ी मुसीबत?
अर्मापुर पुलिस ने दुर्गेश की मौत का रिश्तेदारों से मृत्यु प्रमाण पत्र दिखाने की मांग कर रही है लेकिन उनके पास मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं है। मृत्यु प्रमाण पत्र न मिलने से परिवार की परेशानियां और बढ़ गई हैं, क्योंकि पुलिस दुर्गेश को कोर्ट में पेश होने पर जोर दे रही है।
परिवार के पास उसकी मौत का एकमात्र सबूत घाट की पर्ची है, जो वारंट रोकने के लिए अपर्याप्त है।परिवार ने बताया कि दुर्गेश की मौत हो चुकी है इसके बावजूद उसके परिवार के सदस्यों को मृत दुर्गेश पर चल रह केस से संबंधी पेशी में जाना पड़ रहा है जबकि 2015 में अत्यधिक शराब पीने से लीवर फेल हो गया था जिसके कारण असामयिक मृत्यु हो गई थी।
परिवार ने बताया हरबंश मोहल्ले के दानखोरी के निवासी विनोद दीक्षित जो उनका करीबी रिश्तेदार हैं, वहीं दुर्गेश अपना ज़्यादातर समय बिताता था। विनोद दीक्षित ने भी बताया है कि 2015 में वसंत पंचमी पर दुर्गेश की अत्धयिक शराब पीने के कारण मृत्यु के हो चुकी है लेकिन पुलिस उसका बयान मानने को तैयार नहीं है।
पुलिस 19 मार्च को कोर्ट में पेश होने की दी चेतावनी
पुलिस लगातार घर आ रही है और मृत शख्स को कोर्ट में पेश होने की चेतावनी दे रही है। इतना ही नहीं परिवार को मृतक दुर्गेश दीक्षित के नाम का वारंट परिवार के हाथ में थमा दिया है और 19 मार्च 2025 को कोर्ट मं पेश होने का आदेश दिया है।












Click it and Unblock the Notifications