6 साल की बेटी का दंपति ने गला घोंटा, घर के भीतर ही दफना दिया
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबद में मानवीय रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां दंपति पर अपनी ही 6 साल की बेटी का गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगा है। यही नहीं दंपति पर आरोप है कि उसने बेटी की हत्या के बाद घर के भीतर ही उसे दफना दिया था। पुलिस ने दंपति के खिलाफ अपनी ही 6 साल की बेटी का गला घोंटकर हत्या करने का मामला दर्ज किया है। आरोप है कि दंपति ने बेटी का गला घोंटकर हत्या कर दी और वह उसे अपने घर के भीतर ही दफना दिया था। बच्ची का शव 4 जून को बरामद किया गया था, जिसके बाद पुलिस से इस मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि हम मामले की जांच कर रहे हैं, अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।













Click it and Unblock the Notifications