नोएडा में खाकी की खूनी दादागीरी: नशे में धुत दारोगा ने दो युवकों को मारी गोली, फर्जी एनआउंटर का आरोप

नोएडा। दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा में दारोगा की दादागीरी का मामला सामने आया है। देर रात एक दारोगा ने 28 साल के एक शख्स को गोली मार कर बुरी तरह से घायल कर दिया है। एक दूसरे युवक को भी पैर में गोली मारी गई है। दोनों घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। परिवार का आरोप है कि नशे में धुत दारोगा ने नकली एनकाउंटर करने की कोशिश की है। आरोप यह भी लग रहे हैं कि दारोगा और शख्स में कोई पुरानी रंजिश थी। मामला सामने आने के बाद एसएसपी ने कहा है कि जांच की जाएगी और अगर पुलिस अधिकारी दोषी साबित हुए तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

नोएडा में खाकी की खूनी दादागीरी: नशे में धुत दारोगा ने दो युवकों को मारी गोली, फर्जी एनआउंटर का आरोप

जानकारी के मुताबिक चार दोस्तों के साथ स्कार्पियो से बहरामपुर से बहन की सगाई कर लौट रहे जितेंद्र यादव उर्फ डम्बर को नोएडा के सेक्टर 122 स्थिति सीएनजी पर कहा सुनी के बाद विजयदर्शन नाम के पुलिस कर्मी ने गोली मार दी। जीतेंद्र को गर्दन में और दूसरे युवक सुनील के पैर में गोली लगी है। पैर में गोली लगने के बाद जीतेंद्र का साथी सुनील और स्कॉर्पियो में सवार बाकी लड़के घटनास्थल से भाग निकले। जीतेंद्र के परिजनों का यह भी आरोप है कि पुलिस स्कॉर्पियो सवार जीतेंद्र के दोस्तों को गवाही देने से मना कर रही है।

साथ ही एनकाउंटर करने की धमकी दे रही है। घायल जितेंद्र सेक्टर 122 में स्थिति पार्थला गांव में जिम चलाता है। उसका कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं है। परिवार वालों का कहना है कि गोली गले में लगी है और रीढ़ की हड्डी में अटक गई है। घटना के वक्त जिम वाले दोस्त भी थे, जिन्हें पुलिस ने गायब कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+