30 हजार गांवों और वार्डों में महासंपर्क अभियान चलाएगी कांग्रेस, 19 अगस्त से जय भारत महासंपर्क अभियान की शुरुआत

लखनऊ, 12 अगस्त: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सारी पार्टियां तैयारियों में जुटी हुई हैं। ऐसे में कांग्रेस ने भी अपनी तैयारियों को अमली जामा पहनाना शुरू कर दिया है। कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता गांव-गांव जाएंगे और केंद्र सरकार की गलत नीतियों के बारे में जनता को अगवत कराएंगे साथ ही वह पार्टी की विचारधारा के बारे में भी लोगों को बताएंगे। इस अभियान के तहत कांग्रेस 19 अगस्त से जय भारत महासंपर्क अभियान की शुरुआत होगी। 20 अगस्त को राजीव गांधी की जयंती है। इसे सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जाएगा। ये जानकारी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने आज प्रेस कांफ्रेंस करके दी।

congress

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बताया कि कांग्रेस पार्टी स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर 30 हजार गांवों और वार्डों में महासंपर्क अभियान चलाएगी। पार्टी के बड़े नेता तीन दिन के प्रवास पर रहेंगे 90 लाख लोगों से सीधा संपर्क किया जाएगा। इस दिन स्वतंत्रता सेनानियों, उनके परिजनों और वरिष्ठ नागरिकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा। मेरा गांव कार्यक्रम के जरिये ग्रामीण जीवन की समस्याओं, खेती-बाड़ी, मंहगाई, छुट्टा पशुओं की समस्या, बेरोजगारी आदि विषयों पर लोगों से संवाद होगा। इस दिन कांग्रेस नेता लोगों को संविधान की शपथ दिलाएंगे।

भाजपा सरकार से जनता को आजादी दिलाकर रहेंगे
उन्होंने बताया कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ को कांग्रेस पार्टी बड़े धूमधाम से मनाएगी। चिन्हित ग्राम सभाओं में कांग्रेस पार्टी की तरफ से राजीव गांधी की जयंती मनाई जाएगी। महासचिव प्रियंका गांधी के निर्देश पर पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता 75 घंटे मे चिन्हित 30 हजार ग्राम सभाओं और वार्डों में प्रवास पर रहेंगे। जयभारत महासंपर्क अभियान के दौरान प्रवास पर गए नेता और कार्यकर्ता गांवों में विभिन्न तरह के कार्यक्रमों को आयोजित करेंगे। हर नेता और कार्यकर्ता को गांवों में श्रमदान करना होगा।

उन्होंने कहा कि पिछले दिनों हमने भाजपा के जंगलराज, किसान विरोधी नीतियों, बढ़ती महंगाई, महिला सुरक्षा के सवाल पर हर विधानसभा में भाजपा गद्दी छोड़ो मार्च निकाला था। भाजपा सरकार से हम प्रदेश की जनता को आजादी दिला कर रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+