गोरखपुर में अखिलेश ने पूछा- कोई गधों की विशेषता जानना चाहेगा क्या?
राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने साझा रैली में पीएम मोदी पर कटाक्ष किया। गोरखपुर की रैली में राहुल ने कहा कि मोदी दिन में सपना देखते हैं।
गोरखपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्साह और जोश से यह स्पष्ट है कि हमारी सरकार बन रही है। प्रदेश के गोरखपुर में राहुल और अखिलेश की सझा रैली के दौरान अखिलेश ने कहा कि गोरखपुर की यह रैली ऐतिहासि क है। उन्होंने कहा कि यह दो कुनबों का नहीं बल्कि दो युवाओं का गठबंधन है।

अखिलेश ने कहा कि अच्छे दिनों ने लाइन में लगा दिया और ये लोग गठबंधन से बहुत घबरा गए हैं, जिसके कारण ये ब्लड प्रेशर नपवाना पड़ेगा। अखिलेश ने पूछा कि कोई गधों की विशेषता कोई जानना चाहेगा? गोरखपुर के सांसद महंथ आदित्यनाथ को बाबा कहते हुए कहा कि हम इन बाबा को कहेंगे कि समाजवादी लोग 22 और 24 घंटे बिजली दे रहे हैं या नहीं इसके लिए आश्रम के पास कोई तार पकड़ कर बता दें।
पीएम मोदी पर अखिलेश ने टिप्पणी करते हुए कहा कि कब तक मन की बात करेंगे? काम की बात करना चाहिए।
वहीं कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि मोदी जी झूठ के बल पर सरकार बनाना चाहते हैं। इनके अंदर गुस्सा और नफरत है। इस दौरान राहुल ने कहा कि मेरी और अखिलेश की दोस्ती सिर्फ यूपी तक सीमित नहीं होगी। पीएम मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मोदी जी जागते वक्त सपना देखते हैं। अपनी फिल्म में मोदी जी खुद एक्टर, डायरेक्टर, कैमरा, प्रॉड्यूसर खुद है। राहुल ने कहा कि 56 इंच की छाती वाले शब्द खोखले हैं। दो करोड़ युवाओं को नौकरी कहां दी, अमेरिका में या चीन मे!
ये भी पढ़ें: विश्व का सबसे लंबा धरना, 22 सालों से है जारी












Click it and Unblock the Notifications