पीएम मोदी के बाद अखिलेश और राहुल का रोड शो वाराणसी में शुरू
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का रोड शो वाराणसी में शुरू हो चुका है। रोड शो में कन्नौज सांसद डिंपल यादव भी हैं।
वाराणसी। उत्तर प्रदेश विधासनभा चुनाव के लिए 8 मार्च को होने वाले आखिरी चरण के मतदान के मद्देनजर हर दल ने कमर कस ली है। इस चरण में वीआईपी सीट वाराणसी पर सबकी नजर है।
शनिवार को जहां प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक नरेंद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 7 किलोमीटर लंबा रोड शो किया।

वहीं शनिवार को ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने साझा रोड शो शुरू किया।
अखिलेश-राहुल का रोड शो कचहरी, अंबेडकर चौराहा से नदेसर, पानी टंकी, चौकाघाट, दोषीपुरा, गोलगड्डा, पीली कोठी, मैदागिन, चौक, गदौलिया होते हुए गिरिजाघर चौराहे पर खत्म होगा।

दूसरी ओर राहुल गांधी ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि वो भी काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन के लिए जाएंगे।
रोड शो के दौरान भाजपा और सपा के कार्यकर्ताओं में झड़प भी हुई।
ये भी पढ़ें: वाराणसी में PM मोदी का रोड शो खत्म, बाबा विश्वनाथ के बाद काल भैरव के भी दर्शन किए












Click it and Unblock the Notifications