यूपी से INDIA गठबंधन ने शुरू किया चुनावी एजेंडा, Congress ने घोसी उपचुनाव में किया सपा का समर्थन

Ghosi By Election: इंडिया गठबंधन ने उत्तर प्रदेश से अपना चुनावी एजेंडा शुरू कर दिया है। दरअसल, INDIA गठबंधन ने सहयोगी के रूप में, कांग्रेस घोसी निर्वाचन क्षेत्र में 5 सितंबर को होने वाले विधानसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) को समर्थन दिया है।

बता दें कि समाजवादी पार्टी ने अपने पुराने कद्दावर नेता अथवा पूर्व विधायक सुधाकर सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है।वहीं भाजपा ने पूर्व कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान को चुनावी दंगल में उतारा है।

Ghosi Assembly by-election

यूपी से शुरू हुआ इंडिया गठबंधन का टेस्ट
बता दें कि कांग्रेस द्वारा घोसी उपचुनाव में किसी प्रकार का प्रत्याशी न उतारा जाना इंडिया गठबंधन का पहला एक्सपेरिमेंट माना जा रहा है। कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी को सपोर्ट कर इंडिया गठबंधन के लिए एक बड़ा संदेश दिया है। हालांकि, पहले जब कांग्रेस अपने प्रत्याशी की घोषणा नहीं कर रही थी तब कार्यकर्ताओं में असमंजस की स्थिति लग रही थी। लेकिन समाजवादी पार्टी को इस उपचुनाव में समर्थन के साथ ही कांग्रेस पार्टी के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+