साल के अंत में कांग्रेस की कानपुर में बड़ी रैली, प्रियंका गांधी भी होंगी शामिल
कानपुर, 15 दिसंबर: यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने सम्मेलन रैली और सभाएं शुरू कर दी है। कांग्रेस यूपी में लगातार रैलियां और सभाए कर रही हैं। कानपुर में 21 दिसंबर को कांग्रेस एक बड़ा बड़ा महिला सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है। जिसमे सभी वर्गों की महिलाएं भाग लेंगी। कार्यक्रम के सचिन पायलट सहित क़ई बड़े पार्टी नेता भाग लेंगे। इस कार्यक्रम में प्रियंका गांधी के भी शामिल हो रही है।

कांग्रेस जिला संगठन ने प्रियंका गांधी की रैली के लिए विभिन्न मैदानों की रिपोर्ट बनाकर आलाकमान को भेज दी है। जिसमें हाईकमान से फाइनल होने के बाद रैली स्थल का नाम चयनित होगा। रिपोर्ट कानपुर कांग्रेस शहर व दक्षिण दोनों की ओर से संयुक्त बनाकर कांग्रेस सचिव रोहित चौधरी को भेज दी गई है। कानपुर जिले की सभी 10 विधानसभा के दावेदारों को महिलायें लाने का जिम्मा सौंपा गया है।
महिला सम्मेलन सफल करने के लिए पार्टी के तीनों जिलाध्यक्षों ने क़ई दौर की मीटिंग कर ली है। पार्टी के पदाधिकारियों को सभी वार्ड से समाज के सभी वर्गों की महिलाओं को लाने की जिम्मेदारी दी गयी है। कांग्रेस के महिला सम्मेलन में डाक्टर, समाजसेवी, वकील और नौकरी पेशा वाली महिलाओं को शामिल किया जायेगा। रैली में करीब 8 जिलों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जुटने की उम्मीद है।
इस रैली में कांग्रेस को एक लाख भीड़ जुटाने का लक्ष्य है, जिसमें 25 हजार करीब महिलाओं को जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। र्टी के पहले कार्यक्रम को बड़ा बनाने के लिये कद्दावर नेताओं को शामिल किया जायेगा। कांग्रेस महानगर उत्तर के अध्यक्ष नौशाद आलम मंसूरी ने बताया कि प्रियंका गांधी के आने की पूरी संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications