'कितना भी सच को दबाने की कोशिश करे...', यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा रद्द होने के बाद राहुल गांधी का पहला बयान
Rahul Gandhi Reaction On UP Police Exam cancelled: उत्तर प्रदेश में हाल ही में हुई यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा रद्द कर दी है। अब 6 महीने के अंदर दोबारा एग्जाम होंगे। सिपाही भर्ती परीक्षा 17 और 18 फरवरी को चार पालियों में आयोजित कराई गई थी।
यूपी सरकार ने पेपर के बाद छात्रों के प्रदर्शन के बाद परीक्षा रद्द करने का फैसला किया। अभ्यर्थियों का कहना था कि दूसरी शिफ्ट का पेपर लीक हुआ है। ऐसे में अब पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर सरकार को घेरने वाले राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है।

राहुल गांधी का पहला रिएक्शन
परीक्षा रद्द होने के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का पहला बयान सामने आया है। राहुल ने एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए कहा है कि 'सरकार कितना भी सच को दबाने की कोशिश करे, एकजुट होकर लड़ने से ही अपना हक जीता जा सकता है।"
राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में कहा कि, "छात्र शक्ति और युवा एकता की बड़ी जीत! उत्तरप्रदेश पुलिस परीक्षा आखिरकार निरस्त की गई। संदेश साफ है - सरकार कितना भी सच को दबाने की कोशिश करे, एकजुट होकर लड़ने से ही अपना हक जीता जा सकता है। जो जुड़ेंगे वो जीतेंगे, जो बटेंगे वो कुचल दिए जाएंगे।"
अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा
वहीं पुलिस भर्ती परीक्षा रद्द होने के बाद सपा प्रमुख और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी पुलिस आरक्षी परीक्षा का निरस्त होना युवाओं की जीत है और भाजपा सरकार के प्रपंचों की हार। पहले तो भाजपाई कह रहे थे पेपर लीक ही नहीं हुए तो अब कैसे मान लिया। इसका मतलब अधिकारी और अपराधी मिले हुए थे और सरकार भी पीछे से अपना हाथ उनके सिर पर रखे हुई थी। लेकिन तमाम सबूतों के आगे चुनाव में ऐतिहासिक हार से बचने के लिए सरकार झुकने पर मजबूर हुई है।
छात्रों ने मनाया जश्न
यूपी सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल सिविल पुलिस परीक्षा 2023 को रद्द करने और अगले 6 महीनों के भीतर पुन: परीक्षा आयोजित करने के आदेश की घोषणा के बाद लखनऊ में अभ्यर्थियों ने जश्न मनाया है। बता दें कि पेपर लीक होने के बाद राज्य में छात्र लगातार प्रदर्शन कर रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications