शाह के दूरबीन वाले बयान पर प्रियंका गांधी ने कसा तंज, बोलीं- दूरबीन छोड़िये और चश्मा लगाइये

शाह के दूरबीन वाले बयान पर प्रियंका गांधी ने कसा तंज, बोलीं- दूरबीन छोड़िये और चश्मा लगाइये

गोरखपुर, 31 अक्टूबर: प्रतिज्ञा यात्रा के दौरान यूपी प्रभारी व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी रविवार को गोरखपुर के पंचा देवी पार्क पहुंची। उनके साथ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी मौजूद रहे। इस दौरान प्रियंका गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सरकार पर जमकार हमला बोला। प्रियंका गांधी ने कहा विपक्षी कहते हैं कि कांग्रेस भाजपा की ही टीम है। लेकिन मैं विपक्षियों को बताना चाहती हूं कि मार जाऊंगी, लेकिन भाजपा से मिलावट नहीं करूंगी। तो वहीं, भूपेश बघेल ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि नाथ संप्रदाय में तो गरीब, वंचित को गले लगाने की परंपरा है योगी जी आपको क्या हो गया कि आप गरीबों के घर बुलडोजर चलाने लगे, आप योगी आदित्यनाथ हैं कि बुलडोजर नाथ?

Congress Priyanka Gandhi Vadra Pratigya Yatra Gorakhpur Yogi Adityanath Uttar Pradesh

गोरखपुर के पंचा देवी पार्क में आयोजित कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा में जनता को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी समाजवादी पार्टी (एसपी) और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर जमकार हमला बोला। प्रियंका गांधी ने मंच से बोलते हुए कहा कि दो दिन पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लखनऊ में कहा था कि अब यूपी में अपराधियों को ढूंढ़न पड़ता है तो दूरबीन की जरुरत होती है। लेकिन उनके साथ मंच पर अजय मिश्रा टेनी बैठे थे। मैं कहती हूं कि दूरबीन छोड़िये और चश्मा लगाइये। ये वहीं अजय मिश्रा टेनी है, जिनके बेटे ने किसानों का जीप के पहिए के नीचे कुचलने का काम किया था।

Recommended Video

    Priyanka Gandhi ने Gorakhpur में BJP, Akhilesh Yadav और BSP पर कसा तंज | वनइंडिया हिंदी

    खाद की कमी पर बोलते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि खाद के लिए लाइन में लगे लगे लोगों की मौत रही है। जब मैं मृत किसानों के परिवार से मिली तो वहां कुछ नहीं था। न वहां सरकारी मदद थी, न गैस सिलेंडर था, था तो सिर्फ उस किसान का रोता हुआ परिवार। खाद, खेती, फसल सब बड़े बड़े उद्योगपतियों के हाथ में दे दी गई है। जहां लोग संघर्ष कर रहे हैं औऱ जहां मदद की जरुरत है वहां सरकार कुछ नहीं करती है और सरकार मुंह फेर लेती है। प्रियंका ने कहा कि योगी आदित्यनाथ का शासन गुरु गोरखनाथ जी के विचारों से बिल्कुल अलग चल रहा है।

    भाजपा ने बेच डाली सारी सरकारी संपत्तिायं
    प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा सरकार ने देश की सारी सरकारी संपत्तियां बेच डाली है। कांग्रेस ने सड़क, रेल, हवाई अड्डा सब कुछ बना कर दिया। 70 सालों की मेहनत भाजपा ने 7 सालों में गंवा दी है। तीन युवा हर रोज बेरोजगारी के कारण आत्महत्या कर रहे हैं। प्रियंका ने कहा कि जबसे योगी जी मुख्यमंत्री बने हैं, आपकी समस्याओं को नहीं सुनते। हवाई जहाज में चढ़ कर चले जाते हैं। जिनका रोजगार छीना है। लेकिन कांग्रेस की सरकार आने पर ऐसे परिवारों को 25000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी।

    हवाई जहाज में बिठाने का दिखाया था सपना, बाइक भी छीनी
    हवाई चप्पल वालों को हवाई जहाज में बिठाने का सपना दिखाया गया था लेकिन पेट्रोल डीजल के बढ़ती कीमतों ने मोटरसाइकिल से उतार कर पैदल चलने पर मजबूर कर दिया है। जाति और धर्म के नाम पर आपकी आस्था के साथ खिलवाड़ किया गया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आएगी तो मछली पालन को कृषि का दर्जा दिया जायेगा। गुरु मच्छेन्द्रनाथ के नाम से विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी। कृषि के लिए जो छूट है वो मछली पालन में भी दिया जाएगा। कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ में जिस तरह से छुट्टा पशुओं से छुटकारा दिलाया है वैसे ही यूपी में भी इसका समाधान निकालेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+