राहुल गांधी काफिला रोक पहुंचे हनुमान मंदिर, फिर ढ़ाबे पर खाए चाय-समोसे
रायबरेली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी पहुंचे हुए हैं। सोमवार सुबह 10 बजे लखनऊ पहुंचे राहुल गांधी रायबरेली होते हुए अमेठी के निकल गए। इस बीच अमेठी के अपने सफर के दौरान राहुल गांधी ने निगोहां में एक ढाबे पर चाय-समोसे खाए और कार्यकर्ताओं से मुलाकात किया। वहीं राहुल गांधी ने रायबरेली के बछरावां में रुक कर हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना भी किया।

राहुल गांधी के अमेठी दौरे में कांग्रेस सांसद राज बब्बर, अखिलेश सिंह समेत कई नेता मौजूद थे। इस बीच अमेठी जाते हुए रास्ते में उनका काफिला मां सोनिया के संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंचा, यहां भी उनका ज़ोरदार स्वागत हुआ। यहां राहुल गांधी ने चुरवा मन्दिर में किया पूजा-अर्चना की।

इसके राहुल गांधी ने एक ढाबे के आगे अपना काफिला रोक दिया। इसके बाद वे काफी देर तक वहीं पर मौजूद रहे। इस बीच अमेठी के अपने सफर के दौरान राहुल गांधी ने निगोहां में एक ढाबे पर चाय-समोसे खाए और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। आपको बता दें कि कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद राहुल गांधी का ये पहला अमेठी दौरा है। जहां उनके स्वागत के लिए अमेठी में कार्यकर्ताओं ने खास उत्साह है।












Click it and Unblock the Notifications