कांग्रेस का पोस्टर: 'जनता के लिए हानिकारक है मोदी, शाह और जेटली की तिकड़ी'

प्रदेश में जैसे-जैसे विधान सभा के चुनाव नजदीक आ रहे हैं गोरखपुर में पोस्टर-वॉर तेज हो गई है। कांग्रेस पार्टी भी प्रदेश में अपनी उपस्थिति दिखाने के लिए पोस्टर का सहारा ले रही है।

गोरखपुर। नये साल पर बीजेपी माइनॉरिटी सेल के पोस्टरवार की जंग को अब कांग्रेसियों ने हवा दी है। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक विवादित पोस्टर जारी करके प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को कुर्सी से फिसलते हुए दिखाया है। वहीं अमित शाह, राजनाथ सिंह और अरुण जेटली को गांधी जी के तीन बन्दर के तौर पर दिखाया गया है। इस पोस्ट पर स्लोगन दिया गया है, जनता के लिए आप तो हानिकारक हो साहब जी। वहीं कांग्रेस की ओर से जारी किए गए इस पोस्टर में राहुल गांधी को यूपी की जनता को 'आयुष्मान भव' का आशीर्वाद देते हुए दिखाया गया है।

ccongress poster कांग्रेस ने निकाला पोस्टर, मोदी सरकार पर साधा निशाना

गोरखपुर में पोस्टर-वॉर तेज

उत्तर प्रदेश में जैसे-जैसे विधान सभा के चुनाव नजदीक आ रहे हैं गोरखपुर में पोस्टर-वॉर तेज होता जा रहा है। नए वर्ष पर पहले दिन ही बीजेपी माइनॉरिटी सेल की ओर से पोस्टर जारी किया गया था। उसी के जवाब में कांग्रेस पार्टी भी उत्तर प्रदेश में अपनी उपस्थिति दिखाने और खोई हुई साख को बचाने के लिए पोस्टर वॉर का सहारा ले रही है। कांग्रेस की ओर से जारी पोस्टर में अमित शाह, राजनाथ सिंह और अरुण जेटली को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का बन्दर बताया गया है।

congress poster कांग्रेस का पोस्टर: 'जनता के लिए हानिकारक है मोदी, शाह और जेटली की तिकड़ी'

इस मौके पर कांग्रेस के जिला महासचिव अनवर हुसैन ने कहा कि मोदी जी ने जनता से वादा किया था कि वह 50 दिनों में नोटों की समस्या से निजात दिलायेंगे, लेकिन 50 दिनों से अधिक समय हो गए हैं, जनता आज भी लाइनों में लगी हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता को गुमराह किया है। कांग्रेस की ओर से जारी पोस्टर में अमित शाह, राजनाथ सिंह और अरुण जेटली को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का बन्दर बताया गया है। पोस्टर का जिक्र करते हुए कांग्रेस के जिला महासचिव अनवर हुसैन ने कहा कि ये वो बन्दर हैं,जो पीएम मोदी के इशारे पर मुंह बंद, कान बंद किये हैं। जनता का दर्द इनको न तो सुनाई देता है, न तो दिखाई देता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+