राजबब्बर के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने किया 'बीजेपी पोल खोल' प्रदर्शन
कानपुर। लोकसभा चुनावों की तैयारी में जुटे कांग्रेसी नेता भारतीय जनता पार्टी की खिलाफत को लेकर अब सड़कों पर उतर आए हैं जिसका नजारा कानपुर की सड़कों पर उस वक्त देखने को मिला जब पार्टी प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर के 66वें जन्मदिन पर केक काटा जा रहा था। यहां मौजूद पूर्व कोयला मंत्री श्री प्रकाश जायसवाल के नेतृत्व में भाजपा सरकार की पोल खोल प्रदर्शन का आयोजन किया गया।

जैसे-जैसे साल 2019 का समय करीब आता जा रहा है वैसे ही राजनीति से जुड़े नेता जनता के सामने एक दूसरे को नीचा दिखाने की मशक्कत करना शुरू कर चुके हैं जिसकी हकीकत कानपुर में कांग्रेस के एक आयोजन के दौरान देखने को मिली जिसमे पार्टी प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर के जन्मदिन के मौके पर केक काटकर बधाई देने का काम तो किया गया लेकिन कुछ ही देर बाद कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व कोयला मंत्री श्री प्रकाश जयसवाल के नेतृत्व में भाजपा विरोधी नारे लगने लगे। साथ ही केंद्र और यूपी सरकार के विकास कार्यों को झूठा वादा बताते हुए पोल खोलने का काम किया गया जिसका व्याख्यान करते हुए पूर्व कोयला मंत्री श्री प्रकाश जयसवाल ने केंद्र व प्रदेश की सरकार आम जनता को बेवकूफ बनाकर सिर्फ और सिर्फ वादे कर रही है। उन्होंने कहा कि कोई भी काम धरातल में नहीं किया जा रहा है सिर्फ संप्रदायिकता फैलाई जा रही है।
ये भी पढ़े- योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री भी हैं बेबस, फावड़ा उठा खुद बनाई घर तक सड़क












Click it and Unblock the Notifications