कांग्रेस के गढ़ रायबरेली को बचाने की सताने लगी चिंता, सोनिया गांधी ने यहां के लोगों से वोट देने की है अपील
रायबरेली, 21 फरवरी। उत्तर प्रदेश में तीन चरणों की वोटिंग हो चुकी है और चौथे चरण की वोटिंग 23 फरवरी को होगी और चुनाव परिणाम 10 मार्च को आएंगे। इस सब के बीच यूपी में हाशिए पर खड़ी कांग्रेस को अब इस चुनाव में अपना गढ़ रायबरेली बचाने की चिंता सता रही है । अभी तक पूरे चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रचार नहीं किया लेकिन रायबरेली भी जो कांग्रेस का गढ़ रहा है वो भी कांग्रेस के हाथ से चला ना जाए इसलिए उन्होंने यहां के लिए पहली प्रचार किया है । सोमवार को सोनिया गांधी ने रायबरेली के वोटरों के लिए एक वर्चुअल संदेश जारी किया है ।

जिसमें सोनिया गांधी ने भाजपा पर रायबरेली के प्रति सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया है । उन्होंने कहा कि रायबरेली के कई क्षेत्र की विकास योजनाओं पर भाजपा सरकारी ने रोक लगा दी । उन्होंने कहा यह चुनाव आपके लिए बहुत महत्वपर्ण है । पिछले पांच सालों में क्षेत्र ने भाजपा सरकार कोई बदलाव नहीं अलगाव लाने का काम किया है ।
उन्होंने कहा लोगों को ना तो किसानों को उनके आनाज के मिले और ना खाद और सिंचाई की कोई सुविधा सरकार की ओर से मिली।। उन्होंने कहा किसानों पर लगातार कर्ज का बोझ बढ रहा है और आवारा पशु किसानों की फसलें बर्बाद कर रहे हैं। ये ही हाल नौजवानों का है। युवाओं के रोजगार को लेकर भी योगी सरकार पर हमला बोला। बता दें सोनिया गांधी, जो 2004 से कांग्रेस के गढ़ से सांसद हैं, ने केंद्र की मोदी सरकार और योगी सरकार दोनों पर महामारी के दौरान उदासीनता का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा लॉकडाउन के दौरान, आपका व्यवसाय बंद था। मीलों चलने का दर्द आपने सहा, लेकिन मोदी-योगी सरकार ने गैर-जिम्मेदाराना काम किया और आपके दर्द के बावजूद उनसे मुंह फेर लिया और आंखें बंद कर लीं। उन्होंने कहा सरकार ने आपको कोई राहत नहीं दी।
सोनिया गांधी ने किसानों, पेट्रोल डीजल और गैसों के दामों में वृद्धि और मुद्रास्फीति सहित कई मुद्दों पर दोनों सरकारों पर हमला किया।
उन्होंने कहा ये चुनाव आपके लिए महत्वपूर्ण हैं क्योंकि 5 साल तक आपने ऐसी सरकार देखी जिसने आपके बीच मतभेद पैदा करने के अलावा कुछ नहीं किया। किसान बहुत मेहनत से फसल उगाते हैं। आपको न तो भुगतान मिला और न ही खाद मिली, सिंचाई की सुविधा भी नहीं मिली।












Click it and Unblock the Notifications