उत्तर प्रदेश: अब भाजपा ने दिया सपा को झटका, मुलायम सिंह के समधी को किया पार्टी में शामिल
नई दिल्ली, 12 जनवरी: उत्तर प्रदेश के सपा और कांग्रेस के दो मौजूदा विधायक और एक पूर्व एमएलए भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। भाजपा में जाने वाले मौजूदा विधायकों में एक कांग्रेस और एक सपा से हैं। सपा के एक पूर्व विधायक भी भाजपा में शामिल हो गए हैं। सहारनपुर की बेहट सीट से कांग्रेस विधायक नरेश सैनी, फिरोजाबाद की सिरसागंज विधानसभा से विधायक और मुलायम के समधी हरिओम यादव और सपा के पूर्व विधायक डॉ धर्मपाल सिंह भाजपा में शामिल हुए हैं। तीनों नेताओं ने बुधवार को दिल्ली में उत्तर प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुए। हाल ही में कई भाजपा नेताओं ने सपा में जाने का ऐलान किया है, अब सपा और काांग्रेस के ये नेता बीजेपी में आए हैं।

हरिओम यादव लगते हैं मुलायम के समधी
भाजपा में गए सिरसागंज विधायक हरिओम यादव करीब एक साल से सपा निष्कासित चल रहे हैं। बता दें कि हरिओम यादव मुलायम सिंह यादव के समधी लगते हैं। हरिओम यादव के भाई रामप्रकाश नेहरू की बेटी मृदुला यादव की शादी मुलायम सिंह यादव के बड़े भाई रतन सिंह यादव के बेटे रणवीर सिंह से हुई थी। रणवीर सिंह यादव के बेटे तेजवीर यादव मैनपुरी से सांसद भी रहे चुके हैं।
उत्तर प्रदेश में तेज हुआ नेताओं का दल-बदल
विधानसभा चुनावों के ऐलान के साथ ही उत्तर प्रदेश में की सियासत में काफी गहमागहमी देखने को मिली है। नेताओं का दल बदल का दौर भी जोरों पर हैं। हाल ही में योगी सरकार में मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने मंत्रीपद और बीजेपी छोड़ी है। वो सपा में जा रहे हैं, मौर्य के साथ कुछ और बीजेपी विधायकों के भी सपा में जाने की चर्चा है। सहारनपुर के चर्चिच नेताओं में शुमार इमरान मसूद भी कांग्रेस छोड़ सपा में जाने का ऐलान कर चुके हैं। इनके अलावा भी कई नेताओं ने हाल के दिनों में सियासी पाला बदला है।
Recommended Video
यूपी में विधानसभा चुनाव कब
चार अन्य राज्यों के साथ उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश में 403 विधानसभा सीटों पर 10 फरवरी से 7 मार्च तक सात चरणों में मतदान होना है। राज्य में पहले चरण के लिए 10 फरवरी को वोटिंग होगी। इसके बाद 14 फरवरी को दूसरा चरण, 20 फरवरी को तीसरा, 23 फरवरी को चौथा, 27 फरवरी को पांचवा, 03 मार्च को छठा और 07 मार्च को सातवें और आखिरी चरण का मतदान होगा। इसके बाद 10 मार्च को वोटों की दगिनती होगी और नतीजों का ऐलान किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications