'UP का भविष्य रात में शराब पीकर नाच रहा है', कांग्रेस नेता राहुल गांधी का विवादित बयान
कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर अमेठी पहुंचे। यहां राहुल गांधी ने विवादित बयान दिया। राहुल गांधी ने कहा कि मैं वाराणसी गया था और मैंने देखा कि रात में वाद्ययंत्र बज रहे थे। मैंने देखा कि लोग शराब पीकर सड़क पर लेटे हुए हैं। उत्तर प्रदेश का भविष्य रात में शराब पीकर नाच रहा है।
इतना ही नहीं, बीजेपी सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि दूसरी तरफ, राम मंदिर है, जिसमें पीएम मोदी दिखेंगे, अंबानी और अडानी दिखेंगे। आपको भारत के सारे अरबपति दिखेंगे, लेकिन एक भी पिछड़ा या दलित नहीं दिखेगा। न ही आपको कोई आदिवासी नजर आएगा। क्योंकि वहां आपकी जगह नहीं है भाइयों और बहनों।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि आपकी जगह सड़क पर भीख मांगने की है, आपका काम सडक पर जाकर पोस्टर दिखाने का है और उनका काम पैसा गिनने का है। आपके बच्चे जीएसटी देते हैं, आप जीएसटी देते हो।
किसानों के मसले पर क्या बोले राहुल गांधी?
वहीं, किसानों के मसले पर राहुल गांधी ने कहा कि एमएसपी की कानूनी गारंटी मिलने पर देश का किसान बजट पर बोझ नहीं बनेगा, बल्कि जीडीपी में इजाफे की वजह बनेगा।












Click it and Unblock the Notifications