UP Politics: क्या टूट गया है सपा-कांग्रेस गठबंधन? राहुल गांधी के खास नेता ने बताई सच्चाई
UP Politics News: लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां जोरो-शोरों से शुरू कर दी है। लेकिन इंडिया गठबंधन के घटक दलों के बीच अभी असमंजस बना हुआ है, क्योंकि अभी सीट शेयरिंग के फॉर्मूले पर किसी तरह से नतीजा नहीं आया है।
यूपी में भी इंडिया गठबंधन में सीटों के बटवारे पर पेंच फंसा हुआ है। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग का फॉर्मूला क्या होगा? इसके बारे में अभी तक कोई खबर नहीं है, लेकिन सपा की ओर से अब तक 27 उम्मीदवारों का ऐलान हो चुका है।

वहीं अखिलेश यादव के राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल नहीं होने के बाद सपा से गठबंधन टूटने की अटकलें लगाई जा रही थी। क्योंकि सपा और कांग्रेस में सीट शेयरिंग पर बातचीत रुकी हुई है। सपा कांग्रेस के जवाब के इंतजार में है।
कांग्रेस को 17 सीटें देने को तैयार सपा
इस बीच कहा जा रहा है कि सपा यूपी में कांग्रेस को 17 सीटें देने को तैयार हैं। इधर, अखिलेश यादव भी सीटों के बंटवारे पर किसी तरह के निर्णय ना होने से कांग्रेस से उखड़े हुए नजर आ रहे हैं। ऐसे में क्या सपा और कांग्रेस का गठबंधन टूट गया है?
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल का बयान
इस सब पर अब कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि समजवादी पार्टी के साथ सीट शेयरिंग फाइनल स्टेज में है। चर्चा चल रही है। किसी भी वक्त इसकी घोषणा हो सकती है। समाधान निकलेगा।"
मल्लिकार्जुन खड़गे का भी बयान
इससे पहले अमेठी पहुंचे कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा था कि अखिलेश यादव मान जाएंगे। उन्होंने कहा था कि सब कुछ ठीक हो जाएगा। वह भी मान गए हैं और हमारे लोग भी मान गए हैं। कोई समस्या नहीं है।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications