योगी सरकार पर बरसीं प्रियंका, कहा- कहीं गाड़ी के नीचे तो कहीं खाद की कमी से कुचला जा रहा है किसान

योगी सरकार पर बरसीं प्रियंका, कहा- कहीं गाड़ी के नीचे तो कहीं खाद की कमी से कुचला जा रहा है किसान

ललितपुर, 29 अक्टूबर: खाद की कमी पर कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने योगी आदित्यनाथ सरकार पर तीखा हमला बोला है। प्रियंका गांधी ने कहा कि किसानों की बहुत समस्याएं हैं लेकिन सरकार सुन नहीं रही है। किसान कहीं गाड़ी के नीचे कुचला जा रहा है तो कहीं इस तरह की चीज़ों से कुचला जा रहा है। दरअसल, प्रियंका गांधी आज बुंदेलखंड के ललितपुर पहुंची और चार मृतक किसानों के परिजनों के साथ मुलाकात की।

Congress General Secretary Priyanka Gandhi Vadra Yogi Adityanath Yogi Sarkar Khad Lalitpur Uttar Pradesh

खाद की कमी को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बोरियों में पहले के मुकाबले कम खाद दी जा रही है, लेकिन उसके दाम बढ़ा दिए हैं। ये किसान क्या करेंगे? किसानों की बहुत समस्याएं हैं लेकिन सरकार सुन नहीं रही है। किसान कहीं गाड़ी के नीचे कुचला जा रहा है तो कहीं इस तरह की चीज़ों से कुचला जा रहा है। वो यही नहीं रूकी, उन्होंने कहा सरकार पूरी तरह से विफल हुई है। सरकार ने किसानों को पूरी तरह से नकारा है। ये केवल 4 परिवारों की समस्या नहीं है बल्कि पूरे बुंदेलखंड की यही समस्या है।

Recommended Video

    Priyanka Gandhi in Lalitpur: Fertilizer Crisis पर Priyanka Gandhi का CM योगी पर तंज | वनइंडिया हिंदी

    दरअसल, बुंदेलखंड में किसानों की मौत के बाद शुक्रवार को कांग्रेसी नेता प्रियंका गांधी जिले के पाली कस्बे में पहुंची। यहां प्रियंका ने किसान बल्लू पाल के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दिया। बल्लू पाल ने खाद की किल्लत के चलते फांसी लगाकर जान दे दी थी। इस दौरान प्रियंका गांधी ने नयागांव और मैलवारा खुर्द के मृतक किसानों के परिजनों से भी मुलाकात की। मैलवारा खुर्द के किसान सोनी अहिरवार ने 3-4 दिन से लाइन में लगने के बावजूद खाद न मिलने के कारण मानसिक तनाव में फांसी लगा ली थी।

    तो वहीं, महेश कुमार बुनकर भी खाद नहीं मिलने से बहुत परेशान थे, उनकी भी मौत हो गई। करीब पौने घण्टे की मुलाकात में उन्होंने किसान परिवारों को ढाढस बंधाया। इसके बाद मीडिया से बात करते प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रदेश में खाद की जबरदस्त किल्लत है। किसान परेशान है। मृतक बल्लू पाल भी भूखा, प्यासा 3 4 दिन से खाद की दुकान पर लाइन में लगा था। जब खाद नहीं मिला तो उसने निराश होकर सुसाइड कर ली। यही स्थिति मैलवारा खुर्द के किसान के साथ भी हुई। नया गांव का किसान लाइन में लगा था, उसे हार्ट अटैक आ गया।

    प्रियंका ने कहा कि बीजेपी के शासन में किसान परेशान है। अधिकारी खाद की कालाबाजारी करवा रहे हैं। किसान कर्ज में है, आत्महत्या करने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि यूपी में 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनी तो किसानों के कर्जे माफ किए जाएंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+