'मेरे भाई न कभी डरे हैं, न कभी डरेंगे', राहुल गांधी की सजा पर बोलीं प्रियंका गांधी
Priyanka Gandhi Vadra: राहुल गांधी के सजा के ऐलान के बाद सियासी पारा काफी बढ़ गया है। इस बीच, प्रियंका गांधी ने कहा, 'मेरे भाई न कभी डरे हैं, न कभी डरेंगे।

Priyanka Gandhi Vadra: 'मोदी सरनेम' मामले में सूरत की सेशन कोर्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को दोषी करार देते हुए दो साल की सजा सुनाई। हालांकि, राहुल गांधी को तुरंत जमानत दे दी गई। लेकिन, राहुल गांधी को सजा के ऐलान के बाद देश का सियासी पारा काफी बढ़ गया है। तो वहीं, राहुल गांधी की बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा, 'मेरे भाई न कभी डरे हैं, न कभी डरेंगे। सच बोलते हुए जिये हैं, सच बोलते रहेंगे। देश के लोगों की आवाज उठाते रहेंगे।'
सूरत की सेशन कोर्ट द्वारा भाई राहुल गांधी को सजा के ऐलान के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया है। प्रियंका गांधी ने लिखा,
डरी हुई सत्ता की पूरी मशीनरी साम, दाम, दंड, भेद लगाकर राहुल गांधी जी की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है। मेरे भाई न कभी डरे हैं, न कभी डरेंगे। सच बोलते हुए जिये हैं, सच बोलते रहेंगे। देश के लोगों की आवाज उठाते रहेंगे। सच्चाई की ताकत व करोड़ों देशवासियों का प्यार उनके साथ है।
आपको बता दें कि सूरज की सेशन कोर्ट ने 'मोदी सरनेम' मामले में गुरुवार को कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी को दोषी करार देते हुए दो साल की सजा का सुनाई। हालांकि, राहुल गांधी को इस मामले में तुरंत जमानत मिल गई। कोर्ट की सुनावई के दौरान खुद राहुल गांधी मौजूद रहे। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कोर्ट के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हुए थे। इस दौरान कोर्ट के बाहर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा रहा।
Recommended Video
क्या था मामला
दरअसल, साल 2019 में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कर्नाटक में एक रैली के दौरान कहा था कि सभी चोरों का सरनेम मोदी ही क्यों होता है? ये बयान नीरव मोदी, ललित मोदी को लेकर था। लेकिन, बीजेपी नेताओं ने इसको मुद्दा बना दिया और गुजरात से बीजेपी विधायक पूर्णेश मोदी ने इसे पूरे मोदी समाज का अपमान बताया। इतना ही नहीं, उन्होंने राहुल के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज करवाया। जिसको लेकर सूरत कोर्ट में सुनवाई काफी वक्त से चल रही थी। सभी पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद कोर्ट ने राहुल गांधी को दोषी करार दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications