VIDEO: कांग्रेस के चुनाव प्रचार कार्यक्रम में चली गोली, हमले में दो लोग घायल
कांग्रेस पार्षद पद की उम्मीदवार किरण देवी का प्रचार कर रहे उनके बेटे पर जानलेवा हमला करते हुए गोली चला दी गई, जिससे उनका बेटा प्रशांत और उसका एक साथी घायल हो गए।
मथुरा। मथुरा के थाना बिरजापुर इलाके में आज सुबह कांग्रेस पार्षद पद की उम्मीदवार किरण देवी का प्रचार कर रहे उनके बेटे पर जानलेवा हमला करते हुए गोली चला दी गई, जिससे उनका बेटा प्रशांत और उसका दोस्त वकील घायल हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शक के आधार पर दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। यूपी में निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है और प्रदेश में निकाय चुनाव प्रचार जोरों पर है। जैसे युवक अपने दोस्त के साथ चुनाव प्रचार के लिए निकला, घर से कुछ ही दूरी पर निबरी वाले मंदिर के पास प्रशांत अपने सहयोहियों के साथ मंदिर बाली गली में पहुंचे तभी सामने से आ रहे दो लोगों ने उसके ऊपर गोली चला दी। गोली चलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। इस घटना में कांग्रेस पार्टी की तरफ से चुनाव प्रचार कर प्रशांत और उसका दोस्त वकील गोली लगने से घायल हो गए।

प्रशांत के हाथ और वकील की जांघ में गोली लगी है। घटना की सूचना इलाका पुलिस को दी गई, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायल युवकों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल से कुछ समय ट्रीटमेंट देने के बाद आगरा के एसएन हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया। बताया गया है कि ये हमला पुरानी रंजिश के चलते किया गया है। पुलिस ने इस घटना में संदिग्ध लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ करने में जुटी हुई है।
घटना स्थल का जायजा लेने लिए पहुंचे एडीएम का कहना है की अभी पता चला है की चुनावी पार्टी अपना प्रचार कर रही थी, उसी को लेकर गोलीबारी की घटना समने आई है। जो लोग घायल हैं, उनको हॉस्पिटल भेज दिया गया है ये लोग कांग्रेस पार्टी के समर्थन में प्रचार कर रहे थे। जितने भी असामाजिक तत्व हैं उनसे सख्ती से निपटा जाएगा, कड़ी कार्रवाई होगी और पूरे जिले में पैट्रोलिंग भी बढ़ा दी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications