बरेली में कांग्रेस ने उतारे अपने उम्मीदवार, जानिए उनकी राजनीतिक कुंडली
कांग्रेस ने मीरगंज सीट से नरेंद्र पाल सिंह, शहर विधानसभा सीट से प्रेम प्रकाश अग्रवाल, कैंट विधानसभा सीट से नवाब मुजाहिद हसन खां को उतारा है।
बरेली। सपा और कांग्रेस के गठबंधन के बाद कांग्रेस की पहली लिस्ट आ गई है जिसमें कांग्रेस ने मीरगंज सीट से नरेंद्र पाल सिंह, शहर विधानसभा सीट से प्रेम प्रकाश अग्रवाल, कैंट विधानसभा सीट से नवाब मुजाहिद हसन खां को उतारा है। वहीं सपा ने अपने उम्मीदवार अनिल शर्मा शहर विधानसभा सीट से, कैंट से जफ़र बेग और मीरगंज से हाजी गुड्डू का टिकट काट दिया है । read more: यूपी विधानसभा चुनाव 2017: पढ़िए बरेली के सपा प्रत्याशियों की पूरी राजनीतिक कुंडली

प्रेम प्रकाश अग्रवाल की राजनीतिक कुंडली
शहर विधानसभा सीट से कांग्रेस ने प्रेम प्रकाश अग्रवाल को उतारा है। वह 1978 से कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्त्ता हैं। प्रेमप्रकाश अग्रवाल एलएलबी हैं। वह कॉलेज के दिनों से कांग्रेस के नीतियों से प्रभावित हो गए थे तबसे वह कांग्रेस में हैं। प्रेम प्रकाश कांग्रेस में कई पदों पर रह चुके हैं। वर्तमान में वह कांग्रेस में सचिव पद पर हैं। वह कई सामाजिक संस्थाओं से भी जुड़े हैं। वह पहले भी शहर विधानसभा सीट से लड़ने के लिए अपनी दावेदारी कर चुके हैं। वह यूपी कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर के करीबी भी माने जाते हैं।
खूबियां: प्रेमप्रकाश अग्रवाल की खूबियों में एक बात यह है कि वह अपने कॉलेज जीवन से आज तक कांग्रेस में हैं। वह एक अच्छे राजनेता होने के साथ कानून के जानकार भी हैं।
खामिंयां: बरेली जिला भाजपा के गढ़ के रूप में पहचान रखता है ऐसे में कांग्रेस को शहर विधानसभा सीट से कुछ फायदा नहीं होने वाला है। वहीं प्रेमप्रकाश का मुकाबला वर्तमान विधायक डॉक्टर अरुण से है।

नवाब मुजाहिद हसन खां की राजनीतिक कुंडली
कैंट सीट से कांग्रेस ने पुराने कांग्रेसी नवाब मुजाहिद हसन खां को उम्मीदवार बनाया है। मुजाहिद दूसरी बार विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। वह पूर्व सांसद बेगम आबिदा के इलेक्शन इंचार्ज का पद भी संभाल चुके हैं।
खूबियां: नवाब मुजाहिद पुराने कांग्रेसी हैं साथ में उन्हें चुनाव लड़ने का अनुभव है। वह एक अच्छा वक्ता होने के साथ कुशल नेता हैं। कांग्रेस और सपा गठबंधन से मुजाहिद इस सीट पर कांग्रेस को विजय दिला सकते हैं।
खामियां: नवाब मुजाहिद जनता के बीच कम दिखाई देते हैं वहीं कांग्रेस का घटा जनाधार भी उनके चुनाव के लिए एक मुसीबत बन सकता है।

नरेंद्र पाल सिंह की राजनीतिक कुंडली
नरेंद्र पाल सिंह पुराने कांग्रेसी हैं वह भोजीपुरा विधानसभा सीट से दो बार विधायक रह चुके हैं। वहीं उनके परिवार के लोग कांग्रेस की केंद्र सरकार में मंत्री भी रहे हैं। वह आगरा विश्व विद्यालय से स्नातक हैं।
खूबियां: नरेंद्र पाल सिंह आज भी अपने विधानसभा के गांव अगरास में रहते हैं। वह अपने क्षेत्र के लोगों से जुड़े रहते हैं।
खामियां: नरेंद्र पाल सिंह वित्तीय रूप से उतने सक्षम नहीं हैं जितने और उम्मीदवार हैं। वहीं उनकी बढ़ती हुई उम्र भी उनके लिए घाटे का सौदा हो सकती है। read more नवाबगंज विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी भगवत शरण गंगवार ने भरा पर्चा
-
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान












Click it and Unblock the Notifications