Mukhtar Ansari की पत्नी अफशा अंसारी की हालत अतीक की पत्नी शाइस्ता जैसी, रमजान में दोनों के पतियों की मौत और...
Mukhtar Ansari wife and Atiq Ahmed wife : अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी, ये वो दो नाम हैं जिनकी कभी पूर्वांचल समेत पूरे यूपी में तूती बोलती थी। पिछले साल जहां अतीक अहमद की मौत हो गई, वहीं अब बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी की भी दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। दोनों माफियाओं की मौत की कहानी में काफी समानता है।
सबसे बड़ी बात यह है कि दोनों माफियाओं की मौत रमजान माह में ही हुई है। अतीक अहमद को उमेश पाल हत्याकांड में रिमांड पर प्रयागराज लाया गया। पुलिस अतीक और उसके भाई अशरफ दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले गई।

इसी दौरान तीन युवक वहां पहुंचे और अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें अधीक अहमद और उसके भाई अशरफ की मौत हो गयी। अतीक और अशरफ की हत्या करने वाले तीनों युवकों की अतीक और अशरफ से क्या दुश्मनी थी, इस बारे में अभी तक कोई खास जानकारी नहीं मिल पाई है।
वहीं, बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी की तबीयत गुरुवार को अचानक बिगड़ गई। मुख्तार अंसारी को बांदा के रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां रात 8.25 बजे डॉक्टर ने मुख्तार अंसारी को मृत घोषित कर दिया।
हालांकि मुख्तार अंसारी के वकील और परिवार वाले पहले से ही आरोप लगा रहे थे कि जेल में उन्हें धीमा जहर दिया जा रहा है। जेल प्रशासन की मिलीभगत से मुख्तार अंसारी की हत्या की जा सकती है। मुख्तार की मौत के बाद जांच के लिए एक टीम भी गठित की गई है।
दोनों की पत्नियां फरार, नहीं कर पाईं पति के अंतिम दर्शन
जिस वक्त अतीक अहमद की गोली मारकर हत्या की गई, उस वक्त अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन भी फरार थी। शाइस्ता परवीन के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं और पुलिस अभी भी शाइस्ता परवीन की तलाश कर रही है।
इसी तरह मुख्तार अंसारी की मौत से पहले से ही मुख्तार अंसारी की पत्नी अफसा अंसारी भी अंडरग्राउंड है। मुख्तार की पत्नी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट का मामला दर्ज है। इसके अलावा गाजीपुर पुलिस की ओर से पचास हजार रुपये का इनाम भी घोषित है। कई अन्य मामलों में भी अफशा अंसारी की तलाश की जा रही है।
मुख्तार अंसारी को शनिवार को गाजीपुर में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। ऐसे में कहा जा रहा है कि मुख्तार की पत्नी भी अपने पति को आखिरी बार नहीं देख पाएगी। हालांकि सुपुर्द-ए-खाक के बाद यह कंफर्म हो पाएगा। इसी तरह अतीक अहमद की मौत के बाद भी अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन अपने पति को आखिरी बार नहीं देख पाई थी।












Click it and Unblock the Notifications