लड़की घर से जेवर-पैसे लेकर दूसरे समुदाय के प्रेमी संग हुई फरार, गांव में सांप्रदायिक बवाल
बरेली। यूपी में बरेली के नदेली गांव में रविवार को दो समुदायों में जमकर बवाल हुआ है। मामला ये हुआ कि एक समुदाय का लड़की घर से जेवर और पैसे लेकर दूसरे समुदाय के लड़के के साथ फरार हो गई जिसके बाद गांव में दोनों समुदाय के लोगों के बीच बवाल हो गया। तोड़फोड़ और आगजनी की गई।

गांव में बढ़ती हिंसा के बाद मौके पर एसपी ग्रामीण और सीओ कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंची। फिलहाल गांव में बढ़ते तनाव को देखते हुए कई थानों की पुलिस को तैनाती कर दी गई।

वहीं इस साम्प्रदायिक घटना के बाद दोनों पक्षों में से कोई मीडिया से बात करने को तैयार नहीं है। एसएसपी का कहना है की अब गांव में शांति है। दोनों पक्षों की तरफ से एफआईआर दर्ज की जा रही है।

इस मामले में लड़की की मां का कहना है कि उसकी बेटी की शादी तय हो चुकी थी और 23 मार्च को शादी थी लेकिन होली की रात उनकी लड़की को पड़ोस में रहने वाला लड़का अगवा कर ले गया। उनका कहना है कि लड़की अपने साथ 50 हजार रुपये नगद और एक लाख के जेवरात भी ले गई है। वहीं गांव के ग्राम प्रधान का कहना है कि एक समुदाय के लोगों ने दूसरे समुदाय के घरों में लूटपाट, तोड़फोड़ और आगजनी की है।












Click it and Unblock the Notifications