मुहर्रम के चलते कई जगहों पर हिंसक झड़प, 30 लोग और 5 पुलिस वाले भी घायल हुए
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हिंसा, मोहर्रम की वजह से दो पक्षों में हुई हिंसा, भारी पुलिस बल तैनात, तीस से अधिक लोग घायल
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मोहर्रम के चलते कई जगहों पर हिंसक झड़प हुई है, जिसमें 30 लोग घायल हुए हैं। कानपुर में दो जगहों पर हुई हिंसा में 30 लोग घायल हो गए जबकि पांच पुलिस वाले घायल हो गए। कानपुर के परम पुरवा इलाके व रावतपुर में दो समुदाय के लोग आपस में भिड़ गए, जिसके बाद दोनों समुदाओं के बीच फायरिंग की भी खबरें हैं। मौके पर पहुंची पुलिस से भी लोगों की घड़प हुई और लोगों ने पुलिस पर भी हमला कर दिया, जिसके चलते पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए।

भारी पुलिस बल तैनात
मोहर्रम के दौरान ताजिया जुलूस के चलते कई जगहों पर विवाद हुआ, सबसे बड़ा बवाल कानपुर और बलिया में हुआ, यहां लोगों ने एक दूसरे पर फायरिंग, पत्थरबाजी और आगजनी की। हालांकि इस घटना के किसी के भी मारे जाने की खबर नहीं है, मौजूदा समय में स्थिति नियंत्रण में है और इलाके में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
बलिया में भी कई जगहों हिंसा
बलिया के सिकंदरपुर कस्बे में भी मोहर्रम के जुलूस के समय कुछ आसामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया, जिसके बाद कुछ जगहों पर आगजनी भी की गई, इस घटना में तीन बाइक को भी आग के हवाले कर दिया गया और कई मकानों में भी तोड़फोड़ की गई। डीएम सुरेंद्र विक्रम ने बताया कि यह कुछ शरारती तत्वों ने हरकत की थी, लेकिन अब हालात काबू में हैं। घटना पर नियंत्रण पाने के लिए पुलिस ने आंशू गैस के गोले छोड़े। इस घटना में चार लोगों के घायल होने की खबर है लेकिन डीएम ने किसी के घायल होने से इनकार किया है।
बाराबंकी में भी हिंसा
वहीं बाराबंकी के जैदपुर के अहमदपुर इलाके में जुलूस के वक्त दो पक्षों में जमकर बवाल हुआ, यहां कई दुकानों को आग लगा दई गई। घटना के बाद पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही भारी पुलिसबल तैनात किया गया है। उधर बहराइच में भी दो जुलूस को रास्ते से निकालने को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद दो पक्षों में विवाद हुआ। इसके अलावा कुशीनगर व पीलीभीत में भी हिंसक घटनाएं हुई हैं।












Click it and Unblock the Notifications