शाहजहांपुर में साम्प्रदायिक तनाव, धार्मिक स्थल बनवाने को लेकर दो समुदाय आए आमने-सामने

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर की फिजा को एक फिर बार फिर बिगाड़ने की कोशिश की गई है। यहां धार्मिक स्थल की दीवार उठाने को लेकर बवाल हो गया। बवाल इतना बढ़ गया कि दो समुदाय आमने सामने आ गए। मौके पर जमकर नारेबाजी हुई तो वही धार्मिक स्थल की दीवार उठाने के पक्ष में बीजेपी नेता भी पहुच गए। जिसके बाद मामला और ज्यादा गर्म हो गया नौबत दो समुदायों मे मारपीट तक पहुंच गई। वहीं दोनो समुदायों ने रोड जाम भी किया जिसके बाद निर्माण कार्य रोक दिया गया है और कल थाने मे दोस्तों पक्षो को बुलाया गया है।

6 थानों की पहुंची पुलिस

6 थानों की पहुंची पुलिस

दरअसल मामला चौक कोतवाली के मोहल्ला जियाखेल का है। यहां रेलवे की जमीन पर एक धार्मिक स्थल बना हुआ है जहां स्थानीय लोग पूजा पाठ करते है। धार्मिक स्थल की दिवारे काफी खस्ता हाल हो चुकी थी जिससे पूजा स्थल पर जानवर गंदगी करते थे। रविवार को एक समुदाये ने धार्मिक स्थल की दीवारें उठाने के लिए निर्माण कार्य शुरू करा दिया। जिसका विरोध दूसरे समुदाय ने किया। मामला पुलिस तक पहुंचा तो धार्मिक स्थल पर दो सिपाही तैनात कर दिए गए। लेकिन देखते ही देखते दोनो पक्षों आमने सामने आ गए और नारेबाजी करने लगे। इतने में दोनो सिपाहियों को आलाधिकारियों को सूचना दी लेकिन तब तक दोनो समुदायों के बीच धक्कामुक्की हो चुकी थी और माहौल पूरी तरह से गर्म हो चुका था। जिसके बाद मौके पर पहुचे सीओ तिलहर समेत 6 थानों की पुलिस और पीएसी को भी मौके पर बुला लिया गया। फिलहाल पुलिस निर्माण कार्य को रूकवा दिया है।

कैबिनेट मंत्री से मिले लोग

कैबिनेट मंत्री से मिले लोग

आज सुबह कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने धार्मिक स्थल से कुछ दूर पर एक मंदिर गए थे जहां स्थानीय लोग कैबिनेट मंत्री के पास पहुंचे और उनसे मिलने की कोशिश की लेकिन वह मिल नहीं सके। जिसके बाद गुस्साए लोगों ने रोड जाम कर दिया। मंदिर से लौटे कैबिनेट मंत्री लोगो को समझाकर शांत कराया और कुछ बोले बिना अपने आवास चले गए। पुलिस ने रोड जमा कर रहे लोगों को शांत कराकर घरों को भेज दिया। वहीं देखते ही देखते दूसरा समुदाय भी रोड जाम करने राजघाट पुलिस चौकी के पास पहुंच गया। बवाल बढ़ता देख पुलिस ने दूसरे समुदाय को निर्माण कार्य रूकवाने के शर्त पर जाम लगने से बचा लिया और मौके पर पहुचकर इंस्पेक्टर अशोक ने निर्माण कार्य रूकवा दिया। मौके पर भारी तादाद मे पुलिस बल तैनात कर दिया गया है स्थिति अभी तनावपूर्ण बनी हुई है।

रोका गया निर्माण कार्य

रोका गया निर्माण कार्य

वहीं निर्माण कार्य करा रहे लोगो का कहना है कि यहां वह पूजा पाठ करते है ये उनका धार्मिक स्थल है। यहां की दीवारें टूटने के कारण रोज जानवर धार्मिक स्थल मे घुसते है और गंदगी करते है। इसलिए वह सिर्फ चारदीवारी उठवाएंगे। ऐसा नहीं है कि दीवार उठाने का कहकर हम यहां लिंटर डलवा देंगे। वहीं विरोध कर रहे समुदाय का कहना है कि यहां कुछ माह पहले चबूतरे को जबरन धार्मिक स्थल में तब्दील कर दिया गया। उनका कहना है कि अभी दीवार उठाई जा रही है, धीरे धीरे यहां लिंटर भी बन जाएगा। वही इंस्पेक्टर अशोक का कहना है कि धार्मिक स्थल पर निर्माण कार्य को रूकवा दिया गया है। दोनो पक्षों को कल कोतवाली बुलाया गया जहां दोनो पक्ष अपनी अपनी बात रख पाएंगे। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। मौके पर भारी तादाद मे पुलिस बल तैनात है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+