राजू श्रीवास्तव की इस बात पर BJP विधायकों की बैठक में लगे थे ठहाके, असीम अरुण ने सुनाया वो किस्सा

राजू श्रीवास्तव की इस बात पर BJP विधायकों की बैठक में लगे थे ठहाके, असीम अरुण ने सुनाया वो किस्सा

लखनऊ, 23 सितंबर: मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं। कुछ दिनों पहले उनका एम्स हॉस्पिटल में निधन हो गया। जैसे ही राजू श्रीवास्तव के निधन की खबर सामने आई उनके फैंस समेत पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। आपको बता दें कि राजू श्रीवास्तव आम हो या खास सबके प्रिय थे। योगी सरकार में मंत्री असीम अरुण ने इसी साल हुए विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा विधायकों की एक बैठक को याद करते हैं, जिसमें राजू की बात पर जमकर ठहाके लगे थे।

Comedian Raju Srivastava BJP Minister Aseem Arun BJP Legislature Party meeting

आईपीएस अधिकारी रहे सामाजिक कल्याण मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरूण ने राजू श्रीवास्तव को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान असीम अरुण ने राजू श्रीवास्त को याद करते हुए उनका एक किस्सा सुनाया। असीम अरुण ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'उनका आखिरी कार्यक्रम जिसे मैंने देखा वह बेद अलग था। चुनाव बाद विधायक दल की बैठक में उन्हें बुलाया गया था। जैसे ही उन्होंने अपना परफॉर्मेंस शुरू किया। उन्होंने कहा- मेरे सामने उत्तर प्रदेश के छटे हुए लोग बैठे हैं' राजू के इतना कहते ही पूरा हॉल हंसी से गूंज उठा।'

असीम अरुण ने आगे कहा, 'आज जब वह अपनी नई यात्रा शुरू कर रहे हैं वह हमेशा यादों और वीडियो से साथ रहेंगे। हिंदी का मुहावरा 'छटे हुए लोग' का इस्तेमाल नकारात्मक भाव में शरारती या बदमाश लोगों के लिए किया जाता है। लेकिन श्रीवास्तव ने अपनी शैली में इस वाक्यांश का उपयोग निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के लिए करके उन्हें हंसने पर मजबूर कर दिया।'

राजू का बुधवार को दिल्ली स्थित एम्स में निधन हो गया। वह करीब 40 दिनों तक अस्पताल में रहे। गुरुवार को राजू का दिल्ली में अंतिम संस्कार किया गया। राजू श्रीवास्तव (58) कानुपर के रहने वाले थे और भारतीय जनता पार्टी के सदस्य भी थे। 1980 के दशक में कानुपर से मुंबई पहुंचने वाले राजू ने बॉलिवुड में अपने लिए खास मुकाम बनाया। स्टेज शो, टीवी शो से लेकर फिल्मों तक में उन्होंने काम किया और करोड़ों दिलों को जीता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+