सीएम योगी का तंज- दो लड़कों की जोड़ी को सत्‍ता देना किसी अनाड़ी हाथों को भीड़ वाले इलाके में ट्क्‍टर देने जैसा

CM Yogi's election rally in Badaun: उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ भारतीय जनता पार्टी का 400 पार लक्ष्‍य पूरा करने के लिए ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। शुक्रवार को मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने बदायू संभल में चुनाव प्रचार करने पहुंचे।

इस मौके पर योगी आदित्‍यनाथ ने समाजवादी और कांंग्रेस के गंठबंधन और अखिलेश यादव और राहुल गांधी को दो अनाड़ी लड़कों की जोड़ी बताते हुए खूब हमला बोला। इसके साथ ही उन्‍होंने यूपी की भाजपा सरकार की उपलब्धियां और आम जनता को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में बताया।

CM Yogi in Badaun

सीएम योगी ने बदांयू में भाजपा की एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा उत्‍तर प्रदेश में अगर कोई बीमार है और इलाज के लिए पत्र भेजता है, तो पैसा सीधे उसके खाते में ट्रांसफर कर दिया जाता है जनधन योजना के जरिए 50 करोड़ बैंक खाते खोले गए।

इसके साथ ही सीएम योगी ने कहा पहले उत्‍तर प्रदेश में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी सरकार में जो कमीशन सिस्टम चलता था, वह अब बंद हो गया है।

वहीं संभल में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा "कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का गठबंधन ऐसा है जैसे किसी अनाड़ी हाथों में ट्रैक्टर दे दिया जाए और कहा जाए चला लो तो वो किसी के ऊपर चढ़ा देंगे। ये दो लड़कों की जोड़ी तो ऐसी ही है।

सीएम योगी ने कहा ये लोग माफिया और अपराधियों को गले का हार बनाते थे। संतों को प्रताड़ित करते थे। ये जब सरकार में थे तब यहां के व्‍यापारी और लड़कियां सुरक्षित नहीं थीं।

उन्‍होंने कहा यूपी में भाजपा सरकार में बीते छह साल से व्‍यापारी महिलाएं सभी सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। यूपी में हमारी सरकार में गुंडाराज खत्‍म हो गया है। अपराधियों और माफिया लोगों की सिट्टी-पिट्टी गुम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+